पंजाब में होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग के गांव सलेरन में श्रद्धालुओं पर बस चढ़ने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। तस्वीरों में देखिए इस भयावह मंजर को।
2 of 5
Bus Accident
- फोटो : amar ujala
मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से चार को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। मृतकों में चार एक ही परिवार के बताए जाते हैं। डीसी ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पचास-पचास रुपये देने की घोषणा की है।
3 of 5
Bus Accident
- फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब मोगा से आई एक निजी कंपनी की बस का ड्राइवर उतराई पर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस सड़क किनारे पुलिया पर जा चढ़ी। इस दौरान पुलिया पर और उसके पास बैठ कर आराम कर रहे श्रद्धालु बस तले कुचले गए।
4 of 5
Bus Accident
- फोटो : amar ujala
इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने हादसा होते हुए देखा तो अपने साथियों और स्थानीय लोगों की मदद से बस तले फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत प्रशासन को हादसे की सूचना दी और घायलों को अपनी गाड़ी में डाल अस्पताल पहुंचवाया। इस दौरान उन्होंने करीब स्थित जेसीटी मिल्स व रिलायंस फैक्टरी को सूचित कर उनकी एंबुलेंस मंगवाई।
इस दौरान श्रावण मेले के चलते हजारों की तादाद में श्रद्धालु चिंतपूर्णी रोड पर आ- जा रहे थे। जिससे लंबे जाम जैसे स्थिति बन आई और करीब 15 किलोमीटर दूर हादसे की जगह से अस्पताल तक पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था। मृतकों में चार की पहचान हो पाई थी जिनमें जेसीटी मिल्स का एक वर्कर जितेश कुमार निवासी बिहार और स्थानीय पुरहीरां निवासी समित्री पत्नी सोहन लाल, उसकी भतीजी सोनिया पत्नी सोनू, बेटी नीना पुत्री सोहन लाल और बलविंदर कौर बब्बू शामिल थीं।