फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: जीटी रोड पर हुआ मौत का 'तांडव', 5 लोगों को रौंदते हुए निकल गया टैंकर

Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
Panipat Accident
अंधेरे में बचाव कार्य में लगे 5 लोगों के लिए एक तेज रफ्तार टैंकर मौत बनकर आया और सभी को अपने साथ ले गया। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

2 of 8
Panipat Accident
घटना हरियाणा के पानीपत की है, जहां जीटी रोड दिल्ली-पानीपत लेन पर पसीना मोड़ के पास स्थित ढाबे के सामने मंगलवार अल सुबह हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सुबह पलटे कैंटर से अनार की पेटियों को हटाते समय दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने कैंटर को टक्कर मारी और बचाव कार्य में लगे पांच को कुचल दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
Panipat Accident
मरने वालों में दो सोलन, हिमाचल के रहने वाले थे। थाना सदर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  आजादपुर दिल्ली से अनार की पेटियां लेकर एक कैंटर सोलन हिमाचल प्रदेश के लिए चला। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे कैंटर गांव पसीना मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक कैंटर का पिछला टायर फट गया। 

4 of 8
Panipat Accident
अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे ढाबे के सामने पलट गया। कैंटर में लोड अनार की पेटियां जीटी रोड पर बिखर गई। जीटी रोड पर कैंटर के पलटने के बाद ढाबे पर कार्यरत दीनानाथ कॉलोनी नूरवाला निवासी कुंदन (45) व ढाबे पर बैठा गांव डाडोला निवासी कुलदीप (27) बचाव के लिए दौड़े और कैंटर से छीलका मोड़, सोलन हिमाचल प्रदेश निवासी कमल (24) व उसके दोस्त कमलेश (17) को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

5 of 8
Panipat Accident
जीटी रोड पर पलटे कैंटर का देखते हुए वहां से गुजर रहे गांव जौरासी खास, समालखा निवासी बाइक सवार जितेंद्र (28) व अजय ने अपनी बाइक रोकी और सड़क पर बिखरी अनार की पेटियां को उठाने में सोलन निवासियों की मदद करने लगे। तभी दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे तेल के टैंकर ने सड़क किनारे पलटे कैंटर को टक्कर मारी और सड़क पर बिखरे सामान को इकट्ठा कर रहे लोगों को कुचल दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
Panipat Accident
अजय ने दूसरी तरफ कूदते हुए अपनी जान बचाई। हादसे में सोलन निवासी दो दोस्तों समेत तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि जितेंद्र व कुलदीप को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
Panipat Accident
जीटी रोड पर घटित हादसे की सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर जगदीप दुहन व थाना सदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाते हुए लगने वाले जाम को खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
Panipat Accident
जीटी रोड पर पसीना मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब तीन बजे अनार की पेटियों से भरा कैंटर पलट गया था। जिससे अनार की पेटियां सड़क पर बिखर गई थी। कैंटर में सवार सोलन हिमाचल प्रदेश निवासी दो दोस्तों समेत पांच लोग जीटी रोड पर बिखरे सामान को समेट रहे थे। तभी दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे टैंकर ने पांचों को कुचल दिया। हादसे में पांचों की मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।      
जगदीप दूहन, डीएसपी हैडक्वार्टर, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें