कोई सोच भी नहीं सकता कि शहर के नामी रईशजादे ऐसे जुआ खेलते पकड़े जाएंगे। देखिए 5-स्टार होटल में क्या चल रहा था...
विज्ञापन
2 of 6
Ludhiana News
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां फिरोजपुर रोड चुंगी के पास स्थित एक होटल में छापा मारकर पुलिस ने एक कमरे में जुआ खेल रहे 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में शहर के कई प्रतिष्ठित लोग और उद्यमी शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Ludhiana News
इनमें कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बाहरी शहरों से आकर जुआ खेलते थे। वह रोजाना अपने शहर से होटल पहुंचते थे और जुआ खेलने के बाद वापस चले जाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 लाख रुपये की नगदी, चालीस अलग अलग कंपनियों के मोबाइल फोन और तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं।
4 of 6
Ludhiana News
पुलिस कमिश्नर आरएन ढोके ने कहा कि पुलिस के पास पिछले कई दिनों से शिकायतें आ रही थी कि होटल में जुआ खिलाया जा रहा है। बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि होटल में एक व्यक्ति ने अपने नाम पर कमरा बुक कराया है।
विज्ञापन
5 of 6
Ludhiana News
होटल के कमरे में पहले तीन लोग गए और बाद में एक-एक कर 31 लोग कमरे में दाखिल हो गए। आरोपियों के पास बड़ी मात्रा में नगदी भी है। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापामारी की और कमरे में जमीन पर बैठ कर जुआ खेल रहे 31 लोगों को काबू कर लिया।
पुलिस ने उद्यमियों की जुआ खेलते हुए का वीडियो भी बनाया। उद्यमियों से ही पैसे इकट्ठे किए गए और बाद में पुलिस को आरोपियों को बस में भर कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने 31 लोगों के साथ साथ होटल के जीएम को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।