फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ बहन को देख भाई पर हुआ खून सवार, देखिए क्या कर डाला हाल

Thu, 22 Sep 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
1 of 7
attack on sister - फोटो : AmarUjala
बुधवार रात प्रेमी के साथ भाग रही युवती को उसके भाई और जीजा ने कुछ साथियों की मदद से पकड़ लिया। भाई ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने भाई का दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

2 of 7
attack on sister - फोटो : AmarUjala
वहीं गंभीर हालत में प्रेमी युगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
attack on sister - फोटो : AmarUjala
ऊधमसिंह नगर के गदरपुर स्थित शांति कॉलोनी केलाखेड़ा निवासी विपिन की पुत्री सोनू अपने प्रेमी नितई मंडल निवासी चंडीपुर दिनेशपुर के साथ पैदल भाग रही थी।

4 of 7
attack on sister - फोटो : AmarUjala
जब इसकी सूचना युवती के भाई कन्हई मंडल को मिली तो वह अपनी बोलेरो गाड़ी से अपने जीजा व अन्य साथियों के साथ पीछा करते हुए ग्राम मसीत वन चौकी के करीब पहुंचे। वहां पर बहन व उसके प्रेमी नितई को खड़े देखा।
विज्ञापन

5 of 7
attack on sister - फोटो : AmarUjala
गुस्साए भाई ने उनको पकड़कर धारदार हथियारों से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट को देखकर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर हमलावर भाग गए, लेकिन उसके भाई कन्हई को ग्रामीणों ने धर दबोच लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

6 of 7
attack on sister - फोटो : AmarUjala
घायलों को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने एक प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने पकड़े गए भाई को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
attack on sister - फोटो : AmarUjala
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार को बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें