फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के मास्टरमाइंड का खेल देखिए, फिर से लाखों की जाली करेंसी बरामद

Thu, 22 Dec 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : File Photo
42 लाख की जाली करेंसी मिलने के बाद मामला खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है, फिर से लाखों के जाली नोट मिले है। देखिए
विज्ञापन

2 of 8
मोहाली नकली नोट गैंग के मास्टरमाइंड का ड्राइवर गिरफ्तार
पंजाब के मोहाली में 42 लाख की जाली करेंसी मामले के मास्टर माइंड अभिनव के ड्राइवर प्रमोद के पकड़े जाने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रमोद की निशानदेदी से 19 लाख 84 हजार रुपये की नई जाली करेंसी बरामद की है। सारे नोट दो हजार रुपये के हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
मोहाली के जाली नोट के कारोबारी
यह राशि पुलिस ने जगतपुरा के एक घर से बरामद की है। बताया जा रहा है कि वहां प्रमोद किराए पर रहता था। उक्त एरिया में रहने वाले लोगों व घर के मालिक से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। ताकि नोटों के काले कारोबार से पर्दा उठाया जा सके। सोहाना थाने  के एसएचओ हरसिमरन बल ने भी इसकी पुष्टि की है। 

4 of 8
मोहाली में नकली नोट छापने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अभिनव वर्मा
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पुलिस की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ प्रमोद को साथ लेकर जगतपुरा के उस घर में दबिश दी। जहां पर प्रमोद किराए पर रहता था। इस दौरान पुलिस ने हरे और काले रंग के लिफाफे में रखे 19 लाख 84 हजार रुपये के नोट बरामद किए। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उक्त नोट नकली हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
मोहाली में नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा - फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने तुरंत उन्हें कब्जे में लेकर केस प्रॉपर्टी बना दिया। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिक्रयोग है कि 30 नवंबर को सोहाना पुलिस ने जगतपुरा टी-प्वाइंट पर स्पेशल नाके के दौरान क्यू सीरीज की वीआईपी नंबर वाली बत्ती लगी ऑडी कार को दबोचा था। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो 42 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई थी। 
 
विज्ञापन

6 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन - फोटो : File Photo
इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इनमें अभिनव वर्मा, विशाखा वर्मा व सुमन नागपाल शामिल थे। जबकि हर्ष और प्रमोद उस समय पकड़ में नहीं आए थे। इस दौरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह तीस फीसदी कमीशन काटकर हजार व पांच सौ के पुराने नोट बदलते थे। इसके बाद पुलिस को मुल्लांपुर के दो लोगों ने भी इस संबंधी शिकायत दी थी। फिर पुलिस  ने अभिनव के घर दबिश देकर 14 लाख के नोट बरामद किए थे।
विज्ञापन

7 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन - फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली स्थित घर में लगा था ताला, आरोपी फरार
जिला अदालत में रिमांड लेते समय पुलिस ने अदालत को बताया था कि आरोपी ने कबूला है कि उसने दिल्ली में अपने जानकार के पास 52 लाख रुपये छिपाए हैं। जिसमें तीस लाख रुपये की नकदी पांच सौ और हजार की है। जबकि 22 लाख की नकदी दो हजार की है। लेकिन जब पुलिस की टीम मंगलवार रात दिल्ली पहुंची। तो उक्त घर पर ताला लगा हुआ था। आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपियों  के बारे में दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

8 of 8
नकली नोट छापने वाले भाई-बहन
अब तक मिली नकली करेंसी
पुलिस ने 42 लाख रुपये कार से और 19.84 लाख जगतपुरा से बरामद किए हैं, जबकि 14 लाख रुपये की पुरानी करेंसी जीरकपुर ढकौली से बरामद हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें