फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2016 की CCTV में कैद वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार हुई हैवानियत की हदें

Wed, 21 Dec 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
child beaten
मां अपने बच्चों के लिए वो इंसान होता है, जिसे वे दर्द में सबसे पहले याद करते हैं। लेकिन वहीं मां अगर उन्हें दर्द देने की वजह बन जाए तो इससे क्रूर कुछ नहीं हो सकता। ऐसे ही मां के बच्चों के साथ हैवानियत बरतने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं, कहीं एक मां, अपने बच्चे को जमीन पर पटक रही है तो कहीं उसे पैरों से कुचल रही है।

अगर साल 2016 को ही देखे तो इस साल में ऐसे रोंगटे खड़े करने वाले मामले सामने आए।आइए बताते हैं वो क्रूर मामले, जो कैद हुए सीसीटीवी में और बच्चों के साथ होने वाली क्रूरता आई सामने...
विज्ञापन

वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में हुईं कैद

2 of 6
राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर कई जुल्म ढहाए। घटना दिल्ली के गीता कालोनी इलाके की है, जहां मां ने बच्चे को बुरी तरह पीटा और उसके बाद उसे जमीन पर उठाकर पटक दिया। मां यही नहीं रूकी उसने बच्चे को पैर से कुचलना भी चाहा।
विज्ञापन

वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में हुईं कैद

3 of 6
child abuse
जब बच्चा जोर जोर चीखने लगा तब बच्चे की चाची को इसकी खबर लगी। तब चाची ने बच्चे की जान बचाई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सारी वारदात कैद हैं। पुलिस के मुताबिक करीब आठ साल पहले आरोपी सपना (बदला हुआ नाम) की गीता कॉलोनी निवासी युवक से शादी हुई थी। सपना का पति प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के बाद इनके तीन बच्चे हुए थे।

वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में हुईं कैद

4 of 6
उत्‍तर प्रदेश के बरेली से भी एक क्रूर मां की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई। तस्वीरों में देखें किस तरह मां अपने मासूम बच्चे की पिटाई करती थी। बच्चे को पीटने के आरोप में महिला के खिलाफ उसके पति ने पुलिस में एफआई आर दर्ज कराई है। पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद मां, मासूम बेटे की पिटाई करती थी। पड़ोसियों ने पिता से शिकायत की थी कि जब वह ड्यूटी पर चले जाते है तब उनके घर से बच्चे के रोने की आवाज आती है।
 
विज्ञापन

वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में कैद

5 of 6
child abuse
गुजरात के सूरत के पालनपुर में एक कुंवारी मां के नवजात बेटी को बिल्डिंग से नीचे फेंकने की घटना भी सामने आई। चौंका देने वाली बात है कि 16 साल की कुंवारी मां ने कथित तौर पर बच्ची को घर में ही जन्म दिया था। लेकिन बदनामी के डर से परेशान मां ने बच्ची को पैदा होने के दो घंटे बाद ही फेंक दिया।

​पुलिस के मुताबिक वो बदनामी के डर से परेशान थी और इसी वजह से उसने कुछ घंटों पहले हुई नवजात का कत्ल कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बच्ची की लाश दिखने के बाद बिल्डिंग के एक निवासी ने पुलिस को इसकी खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में हुईं कैद

6 of 6
child abuse
नवी मुंबई में डे केयर सेंटर में महज 9 महीने की बच्ची की बर्बरता से पिटाई की गई। बताया जा रहा है कि पहले दिन ही सेंटर में आई बच्ची के रोने से आया इतनी नाराज हो गई कि उसके चेहरे पर चाटें मारने लगी। हद तो तब पार हो गई जब उसने बच्ची को उठाकर जमीन फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान मासूम बच्ची रोती-बिलखती रही, लेकिन आया को उसके ऊपर जरा भी रहम नहीं आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें