42 लाख की जाली करेंसी का लिंक अब पंचकूला से जुड़ गया है। देखिए क्या है अब ये नया कनेक्शन?
विज्ञापन
2 of 9
मोहाली में नकली नोट छापने वाले का ड्राइवर गिरफ्तार
42 लाख की जाली करेंसी का लिंक अब पंचकूला से जुड़ गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पंचकूला की एक नामी स्टेशनरी की दुकान से नोट छापने के लिए पेपर खरीदा था। पुलिस अब उक्त स्टेशनरी स्टोर के मालिक को राउंडअप कर पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
3 of 9
इसके लिए पुलिस की टीमें विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि उसने उक्त पेपर और कितने लोगों को बेचा है। थाना सोहाना के एसएचओ हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। कई और राज खुलने के आसार हैं।
4 of 9
- फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक, वीरवार को सोहाना पुलिस ने जिला अदालत में अर्जी दाखिल की थी। इसमें उन्होंने अदालत को बताया था कि 42 लाख की जाली करेंसी के मामले का मास्टर माइंड अभिनव वर्मा और उसकी बहन विशाखा वर्मा के ड्राइवर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
अब सभी को आमने सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। इसलिए उन्हें नाभा जेल से लाने की अनुमति दी जाए। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को नाभा जेल से दोनों आरोपियों को अदालत लाया गया। वहां पर पुलिस की टीम ने पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि प्रमोद पहले दिल्ली से पेपर लाया था, लेकिन अभिनव को वह पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : File Photo
इसके बाद अभिनव खुद पंचकूला से पेपर लाया था। जिस पर नोट छापे गए थे। इसके अलावा पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से कई अहम जानकारियां उन्हें मिली हैं। जो केस से जुड़ी है।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
जिक्रयोग है कि 30 नवंबर को सोहाना पुलिस ने जगतपुरा टी-प्वाइंट पर स्पेशल नाके पर वीआईपी नंबर वाली लाल बत्ती लगी ऑडी कार को दबोचा था। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो 42 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई थी। इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक अभिनव वर्मा, विशाखा वर्मा व सुमन नागपाल शामिल थे। जबकि हर्ष और प्रमोद उस समय पकड़ में नहीं आए थे।
8 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
65 लाख की ही जाली करेंसी छापी थी
थाना सोहाना के एसएचओ ने बताया कि आरोपियों ने करोड़ों रुपये नहीं बल्कि 65 लाख रुपये की ही जाली करेंसी छापी थी। इसमें सभी नोट दो हजार के थे। वहीं, अब तक आरोपियों से 62 लाख रुपये की रिकवरी पुलिस कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि शेष रकम भी जल्द बरामद कर ली जाएगी।
मोहाली के जाली नोट के कारोबारी
- फोटो : File Photo
30 फीसदी कमीशन पर बदलते थे नोट
आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह 30 फीसदी कमीशन काटकर हजार व पांच के पुराने नोट बदलते थे। इस दौरान वह उक्त लोगों को जाली नोट देते थे। इसके बाद पुलिस को मुल्लांपुर के दो लोगों ने भी इस संबंधी शिकायत दी थी। फिर पुलिस ने अभिनव के घर दबिश देकर 14 लाख के पुराने नोट बरामद किए थे। अभिनव बीटेक का स्टूडेंट है। वहीं, वह लाइव ब्रेल बनाकर प्रधानमंत्री मोदी से सम्मानित हो चुका है।