बच्चों से कुकर्म करने वाले 17 साल के लड़के को लोगों ने निर्वस्त्र करके पीटा और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। तस्वीरों में देखिए मामला।
2 of 6
Viral video shows 17-yr-old boy stripped
घटना पंजाब के तरनतारन की है, जहां गांव बचड़े में सरेआम एक नाबालिग दलित लड़के को कुकर्म करने की खौफनाक सजा मिली। उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर गई और अमानवीय यातनाएं दी गई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कैसे एक नाबालिग लड़के को गांव के ही कुछ लोग बेरहमी से पीट रहे हैं।
3 of 6
Viral video shows 17-yr-old boy stripped
जानकारी के मुताबिक, लड़के पर गांव के ही बच्चों के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा। गांववासियों को जब इस 17 वर्षीय दलित लड़के की करतूत का पता चला तो पीड़ित परिवार के सदस्यों ने इसकी पिटाई कर दी। हालांकि बाद में थाने में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता भी हो गया, लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई थी।
4 of 6
Viral video shows 17-yr-old boy stripped
पीड़ित परिवार के लोगों ने इस समझौते को दरकिनार करते हुए खुद ही इस लड़के को सजा देने की ठान ली। आरोपियों ने लड़के को निवस्त्र कर बुरी तरह से पीटा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाना सिटी की पुलिस ने उक्त लड़के की माता की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
5 of 6
Viral video shows 17-yr-old boy stripped
थाना सिटी के प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया की गांव बचड़े निवासी 17 वर्षीय दलित लड़के प्रदीप सिंह ने गांव के ही तीन छोटे बच्चों के साथ कुकर्म की कोशिश की थी, जिस पर गांववासियों ने उसकी पिटाई की। मामला थाने में आया तो लिखित राजीनामा करा दिया गया था, लेकिन पीड़ित परिवारों ने इसे दरकिनार करते हुए युवक को फिर से पीटा।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने प्रदीप सिंह को बुरी तरह से पीटते हुए उसके गुप्तांगों में डंडा घुसाने की कोशिश की। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने कहा कि मामले में आरोपी महिला, जो वीडियो में उसके बेटे को पीट रही है, खुद को कांग्रेस के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की की बहन बताती है और उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।