फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिला 160 किलो सोना, पुलिस के निशाने पर नामी कंपनी

Thu, 19 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
मोहाली एयरपोर्ट रोड पर 160 किलो सोने संग पकड़े गए आरोपियों को बुधवार जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत में आरोपियों का रिमांड लेने की मांग की। पुलिस ने कहा कि सोने के इस कारोबार के संबंध में उन्हें जांच करनी है। 
विज्ञापन

2 of 6
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
सोना कैसे भारत आया और आगे हिमाचल कैसे जा रहा था। इसके अलावा कंपनी के मालिक व इस काम में कितने और लोग शामिल हैं। इस संबंध में कई चीजें अभी पहले बनी हुई है। जिन्हें उन्हें सुलझाया जाना जरूरी है। इसके बाद अदालत ने आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि सोहाना थाना पुलिस ने 160 किलो सोना कच्चा सोना पकड़ने के मामले में राकेश, सुरजीत और विजय के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
मोहाली में 160 किलो कच्चा सोना बरामद - फोटो : SELF
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपने बयान में तीन कंपनी मालिकों के नाम लिए थे। साथ ही कहा था कि यह सोना हमीरपुर स्थित एक कंपनी में जा रहा था। पुलिस का कहना है कि तीनों कंपनी मालिक अगर सोने के संबंध डाक्यूमेंट दिखा देंते हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस ने कंपनी मालिकों को नोटिस भेजकर हाजिर होने के लिए कहा है। 

4 of 6
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
जिक्रयोग है कि चुनाव को लेकर एयरपोर्ट रोड पर लगे स्पेशल नाके पर गांव बाकरपुर के पास से पुलिस ने मंगलवार शाम क्रेएटा गाड़ी से 160 किलो सोना बरामद किया था। यह सोना प्लेट व बिस्कुट के रूप में था। बताया जा रहा है कि यह कच्चा सोना है। इसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है। जो कि हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित एजे गोल्ड रिफाइनरी में ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने कार चालक समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान राकेश निवासी हमीरपुर, सुरजीत सिंह हमीरपुर और विजय कुमार चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों पर आईपीसी की धारा 420 और 120 के तहत केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
आरोपियों की कार से मिले एक और कार के नंबर
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से जो हिमाचल प्रदेश नंबर की कार मिली थी। उसमें फार्च्यूनर कार के दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पहले सोना फार्च्यूनर में जाना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहाली में कार से पकड़ा गया 160 किलो सोना
अभी तक नहीं करवाई सोने की शुद्धता की जांच
जानकारी के मुताबिक, चडीगढ के सेक्टर-17 में हॉलमार्क सेंटर है। जहां सोने की शुद्धता की जांच होती है। लेकिन पुलिस के किसी अधिकारी ने यह जहमत नहीं उठाई।]
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें