पंजाब में कोहरे का कहर बरपा। फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत हो गई है। देखिए, कैसे सड़क पर बिछी लाशें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
वहीं, हादसा फाजिल्का-फिरोजपुर हाइवे पर गांव चांदमारी के पास हुआ। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। हादसे में मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। दो लोगों के गंभीर घायल होने की खबर है।
विज्ञापन
3 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
वाहन में कुल 15 टीचर्स सवार थे। मरने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। सभी अबोहर से फाजिल्का हर रोज की तरह ड्यूटी देने जा रहे थे कि एक्सीडेंट हो गया।
4 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि क्रूजर के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए क्रूजर में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
5 of 6
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 7 की मौत अस्पताल में हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
मरने वाले कुछ लोगों की पहचान हुई है। इनमें गांव शहतीर वाला निवासी संजीव, अबेाहर निवासी शंकर, गांव बल्लूआना निवासी नताशा और अबोहर निवासी शीतल शामिल हैं। मरने वालों में सिविल लाइन्स निवासी बैंक कर्मी जय चंद की बेटी भी शामिल है।