'अभी 13 दिन पहले ही तो शादी हुई थी, अभी तो हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी और चली गई'
विज्ञापन
2 of 9
ट्राले-जीप की भिड़ंत में तेरह की मौत
अध्यापिका तजिंदर कौर की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उसके मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों का कहना है कि तजिंदर कौर की शादी तेरह दिन पहले हुई थी।
विज्ञापन
3 of 9
ट्राले-जीप की भिड़ंत में तेरह की मौत
तजिंदर कौर के परिजनों का कहना है कि अभी तो हाथों में लगी मेहंदी और चूड़ा भी नहीं उतरा था कि उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
4 of 9
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
तजिंदर अपने मायके में रह कर स्कूल आती जाती थी, क्योंकि ससुराल बल्लुआना से स्कूल आने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन
5 of 9
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
परिजनों का कहना है कि तजिंदर कौर ससुराल जाने की जिद कर रही थी। तजिंदर कौर का अंतिम संस्कार उसके ससुराल बल्लुआना में किया गया।
विज्ञापन
6 of 9
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
संगीत टीचर सुखजीत सिंह की शादी तीन माह पहले हुई थी। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
7 of 9
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
सुखजीत तबला बहुत अच्छा बजाता था और गीत भी गाता था। सुखजीत ने छोटे बच्चों को मुफ्त में संगीत की शिक्षा देने के लिए सुर अंगन कला केंद्र खोला हुआ था।
8 of 9
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
फाजिल्का में शिक्षकों की मौत की खबर मिलने के बाद क्षेत्र में दुकानें बंद कर दी गईं। सभी लोग घटनास्थल और अस्पताल की तरफ दौड़े। फाजिल्का में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई शिक्षकों की मौत की बात कर रहा था।
फाजिल्का में क्रूजर और ट्रक की टक्कर में 13 शिक्षकों की मौत
व्यापार मंडल फाजिल्का के अध्यक्ष अशोक गुलबद्धर ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शोक स्वरूप फाजिल्का नगर के सभी बाजार बंद करवाने का फैसला लिया। फाजिल्का शहर में रहने वाले पांच शिक्षकों का अंतिम संस्कार शहर में बने श्मशानघाट में किया गया।