फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद वारदात : दिनदहाड़े छात्र की हत्या, जान बचाने को दुकान में घुसा...आरोपियों ने वहां भी नहीं छोड़ा

Thu, 25 Feb 2021 11:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सीसीटीवी में कैद वारदात व मृतक छात्र की फाइल फोटो। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
हरियाणा के पानीपत जिले से दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं। यहां के सुखदेव नगर में गुरुवार को दिनदहाड़े 11वीं में पढ़ने वाले छात्र की सुआ घोंपकर हत्या कर दी गई। आठ से 10 लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग गए। हत्या की वजह आईटीआई छात्रों के साथ स्कूली छात्रों के चल रहे झगड़े को माना जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
कैमरे में कैद वारदात। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
वारदात की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं हैं। लहूलुहान छात्र ने एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने दुकान में घुसकर भी मारा और फरार हो गए। सामान्य अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। सीआईए की तीन टीम जांच में जुट गई हैं। न्यू मुखीजा कॉलोनी निवासी सागर कुंडू (17) एक स्कूल में कक्षा 11वीं का विद्यार्थी था और उसके पिता राजबीर की सन 2010 में मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
जान बचाकर दुकान की तरफ भागता छात्र (लाल घेरे में) - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
इसके बाद से सागर, भाई देवेंद्र और मां पूनम के साथ पानीपत मॉडल टाउन में अपने मामा के घर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक सागर गुरुवार को बस स्टैंड स्थित ब्लैक डोर कैफे में आया था, यहां से वह टॉयलेट जाने के लिए अपने दो दोस्तों के साथ बाहर निकला। 

4 of 5
दिनदहाड़े छात्र की हत्या। - फोटो : सीसीटीवी फुटेज
कुछ दूरी पर आईटीआई के छात्र और स्कूली छात्रों का झगड़ा चल रहा था। दोनों गुट एक-दूसरे पर हथियारों से हमला करने वाले ही थे कि सागर अपने दोस्तों के साथ वहां से भागा। उनके पीछे छात्रों का एक गुट भी भागा और जितेंद्रा अस्पताल के पास सागर को चारों तरफ से घेरकर उस पर सुए से हमला कर दिया। यह वारदात दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वहीं, यह मामला प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सागर के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, उन्होंने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। - वीरेंद्र सैनी, डीएसपी शहर थाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें