फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टॉपर बेटा बोला था इंजीनियर बनकर लौटूंगा, मैं लाश लेकर जा रहा हूं'

Sat, 10 Sep 2016 09:20 AM IST
नितिन आंतिल/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनीपत कॉलेज में दो गुटों के झगड़े में छात्र का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
कागज के लिफाफे बना फीस भरी और 10वीं में जिला टॉपर बना। मेकैनिकल में दो साल टॉपर रहा। सोनीपत के कॉलेज में उसका कत्ल हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
सोनीपत कॉलेज में दो गुटों के झगड़े में छात्र का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
सिविल अस्पताल में जवान बेटे का शव लेने आए फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ निवासी अजीत सिंह रो पड़े। बोले, जिस उम्र में बच्चे कागज की कश्ती बनाकर बारिश के पानी में छोड़ते हैं, उस उम्र में मेरा बेटा कागज के लिफाफे बनाकर अपनी फीस का जुगाड़ करता था। वह अपने दम न केवल पढ़ा, बल्कि 10वीं में पूरे बल्लभगढ़ में पहले स्थान पर रहा। घर से वादा करके आया था कि इंजीनियर बनकर लौटूंगा। बेटा इंजीनियर तो नहीं बन सका, अब लाश लेकर घर जा रहा हूं।
विज्ञापन

3 of 5
सोनीपत कॉलेज में दो गुटों के झगड़े में छात्र का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
अजीत सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों को पढ़ाने के लिए वह निजी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। परिवार के सदस्य अतिरिक्त आमदनी के लिए कागज के लिफाफे बनाते थे। सुखविंद्र भी शुरू से ही इस काम में सहयोग करता था। वह खुद लिफाफे बना दुकानों पर बेचने जाता था, कहता था फीस तो निकलेगी। वहीं, बड़ा भाई राहुल भी छोटे भाई की पढ़ाई के लिए निजी कंपनी में नौकरी करता है, लेकिन खुशविंद्र की मौत के बाद सभी के सपनों का अंत हो गया।

4 of 5
सोनीपत कॉलेज में दो गुटों के झगड़े में छात्र का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
मृतक खुशविंद्र के परिजनों ने पॉलीटेक्निक संस्थान प्रशासन पर आरोप लगाया कि हॉस्टल में रहने के बाद भी किसी अध्यापक ने उन्हें वारदात के बारे में नहीं बताया। एक छात्र से खबर मिलते ही वे सुबह सोनीपत आए। आने के बाद जब स्टाफ से सवाल किए तो संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे। दो छात्रों के बीच आपसी विवाद बताकर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। मृतक के मामा ने कहा कि वह संस्थान के खिलाफ लिखित में शिकायत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनीपत कॉलेज में दो गुटों के झगड़े में छात्र का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सोनीपत के राठधना रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के हॉस्टल में बुधवार रात दो छात्र आपस में भिड़ गए। आरोप है कि रोहतक के टिटौली के छात्र दीपक कुंडू ने थर्ड ईयर के छात्र फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ निवासी खुशविंद्र को चेहरे पर मुक्के मारकर घायल कर दिया। हॉस्टल के सुरक्षाकर्मी उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें