नोटबंदी का एक बड़ा फायदा ये भी है, चोरी-छीना झपटी के मामले एकदम कम हो गए है। सभी अपने पैसे जमा कराने में लगे हुए है।
विज्ञापन
2 of 9
नोट की चोट, चोर-लुटेरे हुए पस्त
पांच सौ और हजार रुपये के नोट बंद होने का असर अपराध पर भी दिखाई दे रहा है। जब से नोटबंदी हुई है प्रदेश के अधिकतर जिलों में चोरी, स्नैचिंग और लूट आदि की वारदातें न के बराबर हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 9
बैंक के बाहर लगी भारी भीड़
स्थिति यह है कि जहां पहले हर दूसरे दिन चोरी और स्नैचिंग की कोई न कोई वारदात सामने आ जाती थी। अब बमुश्किल कोई वारदात सामने आ रही है। माना जा रहा है कि नोटबंदी की वजह से अपराधी वारदातें करने से बच रहे हैं। हालांकि, वाहन चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
4 of 9
नोट की चोट, चोर-लुटेरे हुए पस्त
चोरी, लूट और स्नेचिंग की वारदात में कमी आने से फिलहाल पुलिस राहत की सांस ले रही है। नोट बंदी से पहले आये दिन कोई न कोई वारदात होने के बाद पुलिस को बदमाशों के पीछे दौड़ना पड़ता था। चोरी और स्नैचिंग नहीं होने से लोगों को भी फिलहाल सुकून है।
विज्ञापन
5 of 9
नोट की चोट, चोर-लुटेरे हुए पस्त
- फोटो : amarujala
खासकर महिलाओं ने चैन की सांस ली है। रोहतक में नोटबंदी से पहले महिलाओं के साथ स्नैचिंग के कई मामले सामने आये थे। नोटबंदी के बाद से कोई वारदात नहीं हुई है। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
6 of 9
BANK
- फोटो : Amar Ujala
वारदात कम होने से पुलिस को भले ही राहत मिली हो, लेकिन इस दौरान पकड़े गये बदमाशों से की गई बरामदगी ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। यदि किसी बदमाश से पुलिस ने चोरी या लूट की रकम व आभूषण बरामद किये हैं तो कैश का निस्तारण करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
7 of 9
BANK
- फोटो : Amar Ujala
नकदी के रूप में मिले 500 और 1000 के नोट को लेने में शिकायतकर्ता कतरा रहे हैं। इस वजह से पुलिस को अपने स्तर पर प्रतिबंधित नोटों को बदलना पड़ रहा है। हालांकि, इस तरह के मामले में किसी भी जांच अधिकारी ने खुले तौर पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया है।
8 of 9
नोट की चोट, चोर-लुटेरे हुए पस्त
नोट बंदी से पहले और बाद के हालात
जिला 1 से 7 नवंबर तक नोट बंदी के बाद अब तक
रोहतक- 9 चोरी, 3 स्नैचिंग चार चोरी
सोनीपत- 2 स्नैचिंग, 5 चोरी कोई नहीं
बहादुरगढ़- कोई नहीं कोई नहीं
कैथल- 5 स्नैचिंग 4 चोरी कोई नहीं
जींद- कोई नहीं एक चोरी
नारनौल- कोई नहीं कोई नहीं
रेवाड़ी- कोई नहीं एक चोरी
फतेहाबाद- 3 चोरी एक चोरी
जिला 1 से 7 नवंबर तक नोट बंदी के बाद अब तक
सिरसा- कोई नहीं कोई नहीं
पानीपत- 3 चोरी 1 लूट कोई नहीं
यमुनानगर- कोई नहीं कोई नहीं
करनाल- 2 स्नैचिंग, 1 चोरी एक लूट
अंबाला- कोई नहीं एक लूट
झज्जर- कोई नहीं कोई नहीं
भिवानी- कोई नहीं 7 लाख की चोरी