फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बुआ के घर पहुंचे रैना, पंजाब सरकार पर कही बड़ी बात, फूफा और भाई की हुई थी हत्या

Wed, 16 Sep 2020 07:15 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
मां के साथ बुआ के घर पहुंचे सुरेश रैना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थरियाल गांव में क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा के कत्ल और लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। वहीं, रैना बुधवार को सुबह करीब 11 बजे थरियाल गांव में बुआ के घर पहुंचे। रैना ने बुआ के परिवार पर हुए हमले के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सुरेश रैना के साथ भाई दिनेश रैना, भाभी नेहा रैना, मामी तृप्ता, मामा शशिपाल भी रहे। 

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

 
विज्ञापन

2 of 6
पठानकोट पहुंचे सुरेश रैना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रैना ने पहले पुलिस अधिकारियों से चर्चा की और फिर थरियाल में बुआ के घर पहुंचे। रैना घर में बुआ के बेटे अपिन कुमार और उनकी सास सत्या देवी से भी मिले। लगभग 50 मिनट थरियाल में बिताने के बाद रैना पठानकोट सिंबल चौक के राज न्यूरो सर्जन अस्पताल पहुंचे और बुआ का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान रैना ने बुआ का इलाज कर रहे डॉक्टरों से चर्चा की और फिर सुजानपुर में अपनी मौसी के यहां गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं इस मामले में क्रिकेटर सुरेश रैना की फूफा की बेटी कोमल और उनके पति हरप्रीत सिंह ने कहा कि यह कत्ल का मामला है और इसे लूटपाट का रूप दिया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है लेकिन उन्हें अंदेशा है कि इस प्रकरण में लूटपाट का रूप भटकाने के लिए दिया गया। उन्होंने कहा कि सोची समझी साजिश के तहत परिवार पर हमला हुआ है और परिजनों को मारा गया। उम्मीद है कि पुलिस इस बात की सच्चाई को भी सामने लाएगी। बता दें कि थरियाल लूट और हत्याकांड को 26 दिन बीत चुके हैं। 

4 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रैना बोले- जल्दी आना चाहता था लेकिन सरकार के निर्देश मानने भी जरूरी
रैना के पारिवारिक सदस्य ने बताया कि जब उन्हें इतनी देर से आने के बारे पूछा तो उन्होंने कहा कि जब वह आईपीएल के लिए दुबई पहुंचे तो कुछ दिन बाद ही उन्हें इस वारदात का पता चला। उसके बाद वह बेचैन हो गए और वहां से लौट आए। हालांकि दूसरे देश से आने के कारण क्वारंटीन पीरियड पूरा करने और कुछ सरकारी निर्देशों का पालन करने में उन्हें इतना समय लगा। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बंद कमरे में की परिवार से बात
सुरेश रैना ने घर पर फूफा के बेटे अपिन और बेटी कोमल को ढांढस बंधाया। उन्होंने दोनों को दिलासा दिया कि इस संकट की घड़ी में वह उनके साथ हैं और जल्द परिवार इस हादसे से उबरेगा। बंद कमरे में रैना ने परिजनों से वारदात की जानकारी ली व हरसंभव सहयोग की बात कही। इस दौरान उन्होंने छत पर जाकर वारदात के बारे पुलिस और परिवार से जानकारी भी ली। वह करीब 50 मिनट घर में रुके। बता दें कि अपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हैं और अभी बात नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम कैप्टन और पुलिस का जताया आभार
सुरेश रैना चंद पलों के लिए मीडिया से मुखातिब हुए। रैना ने कहा कि यह एक घिनौनी वारदात थी। परिवार ने बुरा समय झेला है। रैना ने कहा कि वह सरकार से अनुरोध करते हैं कि पीड़ित परिवार की मदद करे, जिससे कि वह इस हादसे से उबर सकें। रैना ने कहा कि वह खुद और पूरा परिवार बुआ के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मामले में गंभीरता दिखाई। उन्होंने इस मामले में सक्रियता दिखाने के लिए मीडिया का भी आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें