आईपीएल 2020 में 16 साल की एक लड़की खेलती नजर आएगी जिसे उसके द्वारा किए गए एक ऐसे कारनामे से जाना जाता है, देखकर सचिन और विराट भी कायल हो गए थे।
विज्ञापन
2 of 5
काशवी गौतम
- फोटो : फाइल फोटो
हम बात कर रहे हैं देश की युवा क्रिकेट खिलाड़ी, काशवी गौतम की, जो इस बार महिला आईपीएल में नए चेहरे के रूप में मैदान पर होंगी। बीसीसीआई की ओर से काशवी को फोन आ चुका है। वहीं आईपीएल में चयन के बाद घर में जश्न का माहौल है। इस बार महिला आईपीएल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक से 10 नवंबर तक खेला जाएगा। वहां जाने से पहले काशवी ने शुक्रवार को कोविड -19 का टेस्ट करवाया है।
विज्ञापन
3 of 5
काशवी गौतम
- फोटो : फाइल फोटो
काशवी चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की महिला टीम की सदस्य हैं। बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार गठित यूटीसीए की टीम से खेलते हुए काशवी ने एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद से ही बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की उन पर नजर थी और इसी प्रदर्शन की वजह से काशवी को महिला आईपीएल में जगह दी गई है।
4 of 5
काशवी गौतम
- फोटो : फाइल फोटो
दो और महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया और हरलीन देयोल भी आईपीएल का हिस्सा होंगी। ये दोनों क्रिकेटर भारतीय महिला टीम की सदस्य रही हैं और पिछले आईपीएल सीजन में भी खेल चुकी हैं। सेक्टर-37 निवासी काशवी आईपीएल में चयन होने से खुश हैं। उनके लिए यह एक सपने के पूरा होने जैसा है। हमेशा से आईपीएल में खेलने का सपना देखा करती थी, लेकिन इतनी जल्दी यह मौका मिल जाएगा, इसकी कल्पना नहीं की थी।
काशवी जीएमएसएसएस सेक्टर-26 चंडीगढ़ में 11वीं की स्टूडेंट हैं और भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। पिछले साल यूटीसीए की ओर से खेलते हुए युवा तेज गेंदबाज काशवी गौतम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 4.5 ओवर में 12 रन देकर सभी 10 विकेट चटकाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था। इन 10 विकेट में उन्होंने हैट्रिक भी बनाई। इसके साथ सीमित ओवर में 10 विकेट चटकाने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी भी बनी थी।