फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

Sat, 07 Feb 2015 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
1 of 11
मिलिए, एक ऐसे शख्स से, जो कि कपिल, सचिन, गंभीर जैसे कई नामी क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

2 of 11
ये शख्स हैं जालंधर के राजकुमार राजा। ये कारीगर पिछले 40 साल से बैट बना रहे हैं। राजा विश्व के कई नामी क्रिकेटरों के लिए बल्ले तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

3 of 11
राम नगर के रहने वाले 55 साल के राजा ने सबसे पहले 1978 में क्रिकेटर रोजर बिन्नी का बैट बनाया था। कपिल देव, करसन घावरी, सचिन तेंदुलकर, यूसुफ पठान, इरफान पठान, गौतम गंभीर और अजय जडेजा जैसे क्रिकेटरों के लिए वे बैट बना चुके हैं।

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

4 of 11
महान खिलाड़ी कपिल देव और यूसुफ पठान राजा के पास बैठ कर बैट बनवाया करते थे। राजा ने इस याद को तस्वीरों में कैद करके रखा है।

विज्ञापन

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

5 of 11
14 फरवरी से शुरू हो रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए राजा महेंद्र सिंह धोनी, माइकल क्लार्क, इयान मोर्गन और क्रिस गेल के लिए बैट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

6 of 11
वर्ल्ड कप 2015 में खेलने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, माइकल क्लार्क, इयान मोर्गन और क्रिस गेल का बैट राजा ने इंग्लिश विलो से तैयार किया है। यह लकड़ी इंग्लैंड से आती है। बैट बनाते समय उसके वजन, शेप और बैलेंस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

7 of 11
क्लोज ग्रेन वाली लकड़ी को छांट कर अलग कर लिया जाता है। लकड़ी के टुकड़े की कटाई करने के बाद, बैट पर हत्थी लगाना, पानी में डुबोना, फिनीशिंग के लिए रगड़ाई करने जैसे सभी काम राजा खुद करते हैं। वे दो दिन में एक बैट बना देते हैं।

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

8 of 11
राजा ने कहा कि वह मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बैट कई बार बना चुके हैं। सचिन को उन के बनाए बैट बेहद पसंद आते थे। सचिन ने एक बार उनके बनाए बैट से खुश होकर उन्हें 10 हजार रुपये भिजवाए थे।

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

9 of 11
वहीं महेंद्र सिंह धोनी से उनकी दिल्ली शोरूम में हुई थी। धोनी ने भी उनके बनाए बैट की तारीफ की। उन्हें धोनी से मिलकर बेहद अच्छा लगा। इसके अलावा कई स्टार क्रिकेटर उनके बैट की तारीफ कर चुके हैं।

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

10 of 11
राजा ने बताया कि क्रिकेटर गौतम गंभीर का बैट नार्मल बैट से करीब पौने इंच छोटा होता है। गंभीर की लंबाई कम होने के कारण वह बैट को थोड़ा छोटा बनवाते हैं, ताकि खेलते समय बैलेंस बना रहे।
विज्ञापन

कई क्रिकेटरों को वर्ल्ड फेमस बना चुका है ये शख्स

11 of 11
कारीगर राजा ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले 1976 में एफसी सोंधी स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में बैट बनाने का काम शुरू किया था। स्पार्टन में आने के बाद ही उन्होंने धोनी और क्रिस गेल का बैट बनाया। इसके अलावा रणजी, स्टेट और नेशनल लेवल के खिलाड़ियों के लिए बैट बनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें