फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा कितना खतरनाक था, ये तस्वीरें बोल उठेंगी

Sat, 10 Jan 2015 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा के कैथल जिले में ट्रैक्टर चालक को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रक सामने चौक से टकरा गया। भिड़ंत होते ही ट्रक में आग लग गई। हादसा इतना खतरनाक था, तस्वीरें बोल उठेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

हादसा कितना खतरनाक था, ये तस्वीरें बोल उठेंगी

2 of 6
हादसे के बाद ट्रक की तेल की टंकी का सारा तेल बिखर कर चारों ओर फैल गया, अगर ट्रक में लगी आग की एक भी चिंगारी उस तेल पर गिर जाती तो बड़ा भीषण अग्निकांड हो जाता।
विज्ञापन

हादसा कितना खतरनाक था, ये तस्वीरें बोल उठेंगी

3 of 6
जानकारी के अनुसार, चालक गुरजंट सिंह पंजाब के गोबिंदगढ़ से स्क्रैप लेकर मुंबई जा रहा था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रैक्टर को बचाने के चलते ट्रक असंतुलित हो गया और छोटू राम चौक से जा टकराया। ट्रक के अगले टायर चौक को क्षतिग्रस्त करते हुए ऊपर जा चढ़े तथा तेल की टंकी में टक्कर के कारण आग लग गई।

हादसा कितना खतरनाक था, ये तस्वीरें बोल उठेंगी

4 of 6
घटना में ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दोपहर करीब बारह बजे तक चौक के ट्रक में लोड किए गए स्क्रैप में लोहे के पाइप सहित अन्य सामान को दूसरे ट्रक में लोड किया गया। तब जाकर यहां से रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन

हादसा कितना खतरनाक था, ये तस्वीरें बोल उठेंगी

5 of 6
अलसुबह पांच बजे हादसा हुआ। सैर करने जा रहे लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद दमकल विभाग की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। ट्रक पलटने के बाद छोटू राम चौक पर दोपहर करीब बारह बजे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा कितना खतरनाक था, ये तस्वीरें बोल उठेंगी

6 of 6
पुलिस की मौजूदगी में ट्राले को खाली करवाकर चौक से हटवाया गया। तेल की टंकी के चौक से टकराने के बाद चौक के चारों ओर तेल बिखर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें