सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। तीन परिवारों के बच्चों से उनके माता-पिता का साया उठ गया। यह खौफनाक हादसा पंजाब के सुनाम (संगरूर) के गांव मौडां में घटी।
विज्ञापन
मौत पर गए थे, 8 जानें गंवा दीं, देखिए तस्वीरें
2 of 7
अमर चंद के बेटे शिवा मसीजा ने बताया कि दिल्ली में रहते उसके मौसा की रविवार रात अचानक मौत हो गई। सोमवार को परिवार ने अलग-अलग गाड़ियों में दिल्ली जाना था। पिता अमर चंद ने सुबह करीब तीन बजे उसे उठाया और दिल्ली जाने के लिए तैयार होने को कहा।
विज्ञापन
मौत पर गए थे, 8 जानें गंवा दीं, देखिए तस्वीरें
3 of 7
इस दौरान मालेरकोटला में ही रहते उसके मामा नंद लाल अरोड़ा और मौसा प्रेम चंद का उसके पिता को फोन आया। उन्होंने एक ही गाड़ी में चलने की बात कही। इसके बाद वे सभी इनोवा कार में सवार होकर दिल्ली के लिए निकले। गांव मौडां समीप उनकी कार और सामने से आ रहे टैंकर में टक्कर हो गई।
मौत पर गए थे, 8 जानें गंवा दीं, देखिए तस्वीरें
4 of 7
हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं परिवार को सांत्वना देने पहुंचे एक बुजुर्ग ने कहा कि कि यदि वे अलग-अलग गाड़ी में जाते तो बच जाते। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। डीएसपी अकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि जेसीबी मशीन से
इनोवा में फंसे लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन
मौत पर गए थे, 8 जानें गंवा दीं, देखिए तस्वीरें
5 of 7
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर चालक की आंख लग गई थी। उसका वाहन गलत साइड पर पहुंचकर सामने आ रही इनोवा से टकराया। टक्कर से जोरदार धमाका हुआ और इनोवा के परखचे उड़ गए। हादसे में सात आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत पर गए थे, 8 जानें गंवा दीं, देखिए तस्वीरें
6 of 7
हादसा इतना भयानक था कि इनोवा कार पूरी तरह से कैंटर में जा घुसी।
कार में बुरी तरह से फंसे लोगों को जेसीबी मशीन से काफी मशक्कत के बाद
निकाला गया। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने
अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
हादसे में मालेरकोटला में आयुर्वेद के डॉ. अमर चंद हकीम(60), माता कांता रानी (55), मौसा प्रेम चंद (60), मौसी मंजू (50), मामा नंद लाल अरोड़ा (50), मामी रानी (47), मौसेरा भाई सोनी (36) और इनोवा के ड्राइवर कश्मीर की मौत हो गई। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।