विदाउट हेलमेट 3 नाबालिग एडवेंचर के लिए बाइक पर तेज रफ्तार में निकले और जान देकर इसकी कीमत चुकाई। सेक्टर-22 डी निवासी पवनदीप उर्फ मनी (17), अतुल कुमार (16) और पारस सिंह (14) बाइक पर सवार होकर जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रिपलिंग+विदाउट हेलमेट= मौत, देखिए तस्वीरें
2 of 7
सेक्टर-22 के ही गुरुद्वारे के पास बाइक चला रहा पवनदीप तेज रफ्तार होने के कारण बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधी पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
ट्रिपलिंग+विदाउट हेलमेट= मौत, देखिए तस्वीरें
3 of 7
मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल लड़कों में से पवनदीप को पुलिस ने पीजीआई पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रिपलिंग+विदाउट हेलमेट= मौत, देखिए तस्वीरें
4 of 7
गंभीर रूप से घायल पारस और अतुल को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में दाखिल कराया है, लेकिन पारस की हालत गंभीर होने पर उसे भी पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ट्रिपलिंग+विदाउट हेलमेट= मौत, देखिए तस्वीरें
5 of 7
मृतक पवनदीप के पिता बलदीप सिंह बलौंगी में ही रहते हैं। उसके मामा सेक्टर-22 स्थित मालवा टायर के मालिक हैं। पवनदीप गवर्नमेंट मॉडल स्कूल सेक्टर-37 में 12वीं का स्टूडेंट था। हादसे की सूचना पर उसका परिवार यहां पहुंच गया।
विज्ञापन
ट्रिपलिंग+विदाउट हेलमेट= मौत, देखिए तस्वीरें
6 of 7
पारस शिशु निकेतन सेक्टर-22 में नौवीं का स्टूडेंट है, जबकि अतुल गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-35 में 10वीं में पढ़ता है। तीनों अच्छे दोस्त थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
हादसे के दौरान बाइक सवार तीनों नाबालिगों ने हेलमेट नहीं पहने थे। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि अगर पवनदीप ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।