फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

Mon, 20 Apr 2015 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
एक युवक को लड़की से बात करना महंगा पड़ गया। युवकों ने सरेआम युवक की हत्या कर दी। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। तस्वीरों में पूरी वारदात।
विज्ञापन

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

2 of 9
घटना मलोया में अंजाम ‌दी गई। दो युवकों ने आपसी रंजिश के चलते युवक की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी। रंजिश का कारण लड़की बताई जा रही है। आरोपी मृतक युवक को लड़की से बात करने से मना करते थे। वह नहीं माना तो उन्होंने उसे जान से मार दिया।
विज्ञापन

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

3 of 9
मृतक का नाम मुकेश बताया जा रहा है, वहीं एक आरोपी आकाश (19) हेड कांस्टेबल का बेटा है, जबकि दूसरे आरोपी  विवेक (19) के पिता की सेक्टर 38 में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। आकाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विवेक फरार है।

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

4 of 9
दूसरी ओर, मृतक मुकेश के परिजनों का कहना है कि इस हत्या में दो नहीं, तीन लोग थे। तीसरा आरोपी आकाश का भाई है जिसे पुलिस बचा रही है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। तीसरी के शामिल होने के बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

5 of 9
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर दो दिन पहले कहासुनी हुई थी। इस पर शनिवार शाम करीब पांच बजे दोनों आरोपियों ने मुकेश को मलोया स्थित तिराहे पर घेर लिया। उनके बीच हाथापाई हुई और इसी दौरान दोनों ने मुकेश के पेट में चाकू घोप दिया। इस पर मुकेश कुछ दूरी पर दौड़ते हुए गया और फिर बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

6 of 9
लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मुकेश को पीजीआई लेकर गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की यह वारदात पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी पर कैद हो गई है।
विज्ञापन

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

7 of 9
ये हैं आरोपी- पहलाः आकाश, उम्र: 19 साल, पढ़ाई: 12वीं का एग्जाम दे चुका है, पिता का नाम: दीपक, पिता का प्रोफेशन : हेड कांस्टेबल

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

8 of 9
दूसरा आरोपी- विवेक, उम्र : 19 साल, पढ़ाई: 12वीं की परीक्षा दी है। पिता का नाम: महिंदर, पिता का प्रोफेशन : स्पेयर्स पार्ट की दुकान (सेक्टर-38 वेस्ट)
विज्ञापन

लड़की से बात की तो मार दिया, वारदात CCTV में कैद

9 of 9
हत्या की टाइमलाइन (सीसीटीवी के आधार पर)- 5:15 बजे शाम को पर चाकू मारा। 5:16 पर घायल घर की तरफ दौड़ा। 5:16:50 पर घायल लड़खड़ाया। 5:17 घायल नीचे गिर गया। 5:18 पर मार्केट में बवाल मचा। 5:19 पर मौजूद लोगों ने घायल की टी-शर्ट उठाकर घाव देखा। 5:22 पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। 5:23 पर चौकी पुलिस पहुंची। 5:25 पर पीसीआर पुलिस पहुंची। 5:20 पर घायल को पीजीआई लाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें