हरियाणा के सोनीपत में हाईवे पर कार ने 3 युवकों को रौंद दिया। हादसे में 2 की मौत इलाज के दौरान हो गई वहीं कार सवार और दिल्ली निवासी 4 समेत 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। कार पानीपत से वापस दिल्ली लौट रही थी कि अचानक प्याऊ मनियारी के पास संतुलन बिगड़ गया। हादसे के बाद वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें देख दिल दहल जाएगा
2 of 5
दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राज वढे़रा, दिनेश बत्रा, एसपी गुप्ता और दीपक अग्रवाल लायंस क्लब ऑफ प्रीतमपुरा के सदस्य हैं। यह सभी स्विफ्ट डिजायर कार से रविवार को पानीपत में आयोजित क्लब की मीटिंग में हिस्सा लेने गए थे। मीटिंग के बाद सभी सदस्य रविवार दोपहर बाद अपने घर प्रीतमपुरा के लिए पानीपत से रवाना हुए।
विज्ञापन
हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें देख दिल दहल जाएगा
3 of 5
वापस लौटते समय प्याऊ मनियारी के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और उसकी चपेट में सड़क पर चल रहे जिला नवादा, बिहार फिलहाल गांव रसोई निवासी रोशन, जिला नवादा, बिहार फिलहाल गांव बढ़खालसा निवासी रामशबरथ और अमरीश आ गए। कार तीनों को रौंदते हुए सड़क से उतरकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की ये खौफनाक तस्वीरें देख दिल दहल जाएगा
4 of 5
राहगीरों की सूचना पर पहुंची कुंडली पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायल रामशबरथ को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद अमरीश की भी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बाकी सभी घायलों को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन राज वढ़ेरा, दिनेश बत्रा, एसपी गुप्ता और दीपक अग्रवाल को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
जिला नवादा, बिहार फिलहाल गांव बढ़खालसा निवासी रामशबरथ और अमरीश कार्बो नामक एक कंपनी में काम करते थे। वे दोनों कंपनी से सिलेंडर लेकर पैदल किसी दुकान पर भराने जा रहे थे। वहीं इसी दौरान जिला नवादा, बिहार फिलहाल गांव रसोई निवासी रोशन रविवार को छुट्टी होने के कारण बीसवां मील गांव में साइकिल से किसी काम से गया था।