फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

Sun, 28 Dec 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 18
पत्नी ने खाना परोसा, वह खाना खाने लगा कि बाहर से आवाज आई। वह बाहर जाते ही मौत के आगोश में चला गया। तस्वीरों में दिल दहलाने वाली दास्तां।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

2 of 18
सड़क धंसने से अचानक लुढ़के ट्रक और दीवार के बीच आने ने एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक ट्रक के पास खड़े अपने मोटरसाइकिल को एक तरफ हटा रहा था कि इसी दौरान मिट्टी से भरा ट्रक उसके ऊपर आ गिरा। हादसा पंचकूला में हुआ। जिस सड़क पर हादसा हुआ वह 6 माह पहले बनाई गई थी।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

3 of 18
मिट्टी से भरा ट्रक कॉलोनी के मकान नंबर-127 के सामने से जा रहा था। सड़क के दोनों तरफ मोटरसाइकिल खड़ी होने की वजह से वह निकल नहीं पाया। ट्रक चालक ने मोटरसाइकिलों को हटवाने के लिए हॉर्न बजाया। जैसे ही संजय (36) घर से बाहर आकर मोटरसाइकिल हटाने लगा तभी हादसा हो गया।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

4 of 18
ट्रक टेढ़ा होने की वजह से संजय का सिर ट्रक और दीवार के बीच फंस गया। संजय को अपना बचाव करने का मौका ही नहीं मिल पाया। ट्रक के गिरते ही उसके चेहरे के चिथड़े उड़ गए और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

5 of 18
व्यवसायी संजय दोपहर करीब पौने तीन बजे खाना खाने घर आया था। उसकी पत्नी भावना खाना परोस चुकी थी। वह अभी खाना खाने ही जा रहा था कि इतने में ट्रक के हॉर्न की आवाज सुनकर वह घर से बाहर आया और सड़क पर खड़ी अपनी बाइक हटाने लगा। इसी बीच यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

6 of 18
घर के पास युवक की दर्दनाक मौत को देखकर कर पूरी कॉलोनी के लोग सहम गए। लोगों का मानना है कि सड़क का सही निर्माण नहीं किए जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। सड़क का निर्माण सही नहीं किए जाने की वजह से घटनास्थल से 15 फुट दूरी पर भी ट्रक से रोड का कुछ हिस्सा धंस गया।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

7 of 18
घर के बाहर युवक को मौत ने कुछ इस कदर दबोच लिया कि तस्वीरें देखकर दहल जाएंगे आप और कहेंगे क्या यूं भी दबोच लेती है मौत। दरअसल यह हादसा हुआ बलटाना(जीरकपुर) के गिल कॉलोनी में।
सभी फोटो- गौरव

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

8 of 18
बलटाना के गिल कॉलोनी में मकान नंबर 127 के बाहर सड़क पर ट्रक का टायर धंसने से 36 वर्षीय युवक संजय की मौत ट्रक और घर की दीवार के बीच में फंसने से हो गई।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

9 of 18
गिल कॉलोनी में छह माह पहले ही नई सड़क बनी है। जब यह हादसा हुआ। उस समय ट्रक सड़क से गुजर रहा था लेकिन आगे गाड़ी खड़ी होने की वजह से वह निकल नहीं पा रहा था। ट्रक वाले ने हॉर्न बजाकर गाड़ी को साइड करने को कहा। जैसे ही युवक संजय गाड़ी साइड करने लगा। अचानक ट्रक के पीछे का टायर धंसता चला गया।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

10 of 18
बिजनेसमैन युवक संजय दोपहर 2.30 बजे घर खाना खाने आया था। खाना खाकर वो दूकान जाने के लिए घर से निकलने ही वाला था कि यह खौफनाक हादसा हो गया।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

11 of 18
सड़क लगभग पांच फीट नीचे धंस गई। इससे ट्रक टेढ़ा हो गया और युवक का सिर ट्रक और दीवार के बीच आ गया। हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पर ही तुरंत हो गई।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

12 of 18
मोगा-कोटकपूरा रोड पर गांव सिंघावाला में शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसे में एनआरआई समेत चार युवकों की मौत हो गई। चारों स्विफ्ट कार में सवार थे। तीन युवक एक ही गांव घोलिया कलां के रहने वाले थे।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

13 of 18
धुंध में दिखाई न देने के कारण स्विफ्ट कार उनके आगे जा रहे रेत से भरे ट्राले में जा घुसी। करीब आधा किलोमीटर तक ट्राला कार को घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर फरार हो गया। थाना सिटी साउथ में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

14 of 18
चश्मदीदों ने बताया कि रात 10.30 बजे के गांव घोलिया कलां के निवासी और एनआरआई युवक हुस्नदीप सिंह अपने गांव के दोस्तों स्वर्ण सिंह, लवप्रीत सिंह के अलावा सुखप्रीत सिंह निवासी गांव नाहल खोटे के साथ स्विफ्ट कार में बाघापुराना के पास गिल ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

15 of 18
चलने से पहले ढाबा मालिक को खाना तैयार करने के लिए फोन भी किया था। रास्ते में गांव सिंघावाला के पास वे हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एनआरआई हुस्नदीप सिंह, स्वर्ण सिंह और लवप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और सुखप्रीत सिंह ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

16 of 18
हरियाणा में बादली में गांव दरियापुर के पास कार और ट्रक के बीच आमने-सामने में मां-बेटे और भतीजी की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं। हादसे के बाद कार में आग भी लग गई। इससे पहले कि आग भड़कती, ग्रामीण उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे।

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

17 of 18
टक्कर लगते ही कार से धुआं उठना शुरू हो गया और कुछ ही समय में आग पकड़ ली। हादसे के तुरंत बाद ही ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने कार को खोलने का प्रयास किया। देखते ही देखते और भी ग्रामीण वहां पहुंच गए और कार खोलने में मदद की। इससे पहले कि आग भड़कती, ग्रामीण कार का दरवाजा खोलने में कामयाब हो गए। जब पांचों को कार से बाहर निकाला, तो कार चालक मनोज की मां रेवती मृत मिली, जबकि अन्य चारों गंभीर रूप से घायल थे।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए, मौत सबकी आती है पर ऐसी न आए

18 of 18
बादली चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि मनोज और निर्मला को उपचार के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल में भेजा गया, जबकि मनोज की भतीजी इंदू पुत्री सुभाष और उसकी भाभी रीटा को जाफरपुर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल अस्पताल में मनोज को भी मृत घोषित कर दिया। उधर, दीनदयाल उपाध्याया अस्पताल में उपचार के दौरान इंदू की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें