फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: ऐसी गाय देखी है क्या, एक दिन में देती है 65 लीटर दूध

Thu, 25 May 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
karnal cow
एक दिन में 65 लीटर दूध देने वाली गाय देखी है क्या आपने। अगर नहीं तो आज देख लीजिए। इसकी खुराक आपको हैरान कर देगी
विज्ञापन

2 of 6
karnal cow
हरियाणा दूध के लिए अपनी अलग पहचान रखता है। शायद हरियाणा कुलदीप जैसे कई डेयरी फार्मर की वजह से आज भी अपनी पहचान को बरकरार रख पाया है। कुलदीप के पास 3 गाय 26 बार अलग-अलग जगह दूध देने की प्रतियोगिताओं में चैंपियन रह चुकी हैं। कुलदीप की एक गाय हर रोज 65 लीटर दूध देती है। गाय का नाम एंडेवर है। 
विज्ञापन

3 of 6
karnal
करनाल के दादूपुर गांव के डेयरी फार्मर कुलदीप ने बताया कि उसकी गाय एंडेवर 5 साल की है। वह हर रोज 65 लीटर दूध देती है।  दूध दिन में तीन बार 8 घंटे के अंतराल के बाद निकाला जाता है। वे सुबह 5 बजे फिर दोपहर 1 बजे और रात को 9 बजे दूध निकालते हैं। 

4 of 6
karnal cow
कुलदीप 27 साल के युवा हैं और पुश्तैनी बिजनेस संभाल रहे हैं। वे अपनी तीन गायों का दूध बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने अभी तक किसी गाय की कीमत नहीं लगवाई है।
विज्ञापन

5 of 6
karnal cow
कुलदीप सिंह ने बताया कि इस गाय की नस्ल होल्सटीन फ्रीजन है, जो विदेशी यानी हॉलैंड की नस्ल है। गाय के लिए उन्होंने यूएसए से सीमन मंगाया था। इन गायों की खुराक सुनेंगे तो आप यकीन नहीं कर पाएंगे, एक गाय को हर रोज 35 किलो साइलेज, 20 किलो हरा चारा, 12 किलो फीड, 5 किलो चने खा जाती है। इसके अलावा मौसमी सब्जियां मिलती हैं वो अलग। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karnal cow
कुलदीप की तीनों गाय अभी तक 26 प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं। इनमें 2015 में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में राष्ट्रीय पशु मेले, मुक्तसर दिल्ली व पुस्कर में आयोजित पशु मेले में इनाम जीते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें