फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को मिली सजा तो छलक पड़ी आंखें

Fri, 08 Aug 2014 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 4
पंजाब के अमृतसर में एएसआई रविंदरवाल सिंह के हत्यारे को अदालत ने मौत तक उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी रणजीत सिंह उर्फ राणा, बिक्रम ओहरी, धर्मजीत सिंह, गुरबीर सिंह और संदीप रामपाल को जज हरप्रीत कौर रंधावा ने सजा सुनाई। एएसआई को 2012 में बीच राह गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

हत्यारों को मिली सजा तो छलक पड़ी आंखें

2 of 4
एएसआई की हत्या मामले में सरकारी वकील आरके सलवान की ओर से कुल 27 गवाह पेश किए गए थे। इनमें मुख्य गवाही एएसआई की बेटी रोबिनजीत कौर की रही है। जिसकी आंखों के सामने उसके पिता को गोली मारी गई थी। इसके अलावा पुलिस कर्मियों और संबंधित इलाके के लोगों ने भी गवाही दी।
विज्ञापन

हत्यारों को मिली सजा तो छलक पड़ी आंखें

3 of 4
रविंदरपाल की बेटी रोबिनजीत और पत्नी परमजीत कौर ने इस फैसले से असंतुष्टि जताते हुए दोषियों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए हाईकोर्ट जाने की बात कही है। पीड़ित परिवार के अनुसार राणा ने उनके हंसते-खेलते हुए परिवार को उजाड़ दिया।
विज्ञापन

हत्यारों को मिली सजा तो छलक पड़ी आंखें

4 of 4
एएसआई रविंदरपाल ‌सिंह की हत्या के मामले ने काफी तुल पकड़ लिया था। आम जनता से सियासी नेता तक सड़कों पर उतर गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री बादल ने पीड़ित परिवार से मिल दुख जताया और रोबिनजीत को सब इंस्पेक्टर भर्ती करने के आर्डर दिए बाद में नायब तहसीलदार के नियुक्ति पत्र सौंपे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें