फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद की मां ने गोली मारकर खुदकुशी की, जानिए मौत का सच

Tue, 12 Apr 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
पार्षद की मां ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
मोहाली में अकाली दल शहरी के पूर्व प्रधान व मौजूदा पार्षद हरमनप्रीत सिंह प्रिंस की मां सुखजीत कौर उर्फ लवली वालिया (56) ने बीमारी के चलते रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने बैडरूम में रविवार रात घटना को अंजाम दिया। आत्महत्या के लिए उन्होंने प्रिंस की लाइसेंसी रिवाल्वर का प्रयोग किया। घरवालों को घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई, जब प्रिंस की पत्नी उन्हें चाय देने गईं। इस दौरान उन्होंने देखा कि खून से लथपथ वह बैड पर पड़ी थीं। कमरे से बदबू भी आ रही थी। जबकि कमरे का एसी चल रहा था। 
विज्ञापन

2 of 6
पार्षद की मां ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मटौर थाने के एसएचओ महेश सैनी ने बताया कि 32 बोर के रिवाल्वर से उन्होंने खुद पर गोली चलाई थी। पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, बीमार होने के चलते अक्सर सुखजीत कौर लेट उठती थीं। वहीं, उन्होंने परिवार को पहले ही कह रखा था कि उन्हें कोई जल्दी न उठाएं। सोमवार सुबह भी वह जल्दी नहीं उठीं। 
विज्ञापन

3 of 6
पार्षद की मां ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक, परिवार के किसी भी सदस्य को यह पता नहीं है कि गोली कब चली। क्योंकि वह कमरे में अकेली सोती थीं। जबकि उनके पति अलग कमरे में रहते थे। घटना के समय प्रिंस व उसकी पत्नी रविवार को अंबाला गए हुए थे। जो कि देर रात लौटे थे, जबकि पिता दिन में आफिस गए थे। प्रिंस ने बताया कि वह अपनी रिवाल्वर अक्सर अपने ही पास रखते थे। कुछ दिन पहले वह अमृतसर में माथा टेकने गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी रिवाल्वर मम्मी को कमरे में रखने के लिए दे दी थी। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उनकी रिवाल्वर मां की जान ले लेगी।

4 of 6
पार्षद की मां ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
सुखजीत कौर करीब एक साल से कई बीमारियों का सामना कर रही थीं। जहां उन्हें फूड पाइप में अल्सर था। वहीं, घुटनों के दर्द की वजह से ज्यादा परेशान रहतीं थीं। प्रिंस ने बताया कि शादी के बाद मां ने कहा कि उनके घुटनों का ऑप्रेशन करवा दें। लेकिन, प्रिंस थोड़ा टाल रहे थे। इस बात को भी वह पसंद नहीं कर रहीं थीं। क्योंकि इसके चलते वह अपनी कार ड्राइव नहीं कर पा रहीं थीं। इसके अलाव उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत आ रही थी। प्रिंस ने बताया कि फेज-6 के नामी अस्पताल में उनके घुटनों का इलाज करवाने कुछ समय पहले गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
पार्षद की मां ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
जब घुटनों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने उन्हें देखा तो कहा कि वह डिप्रेशन में हैं। इतना सुनते ही वह डॉक्टर से भिड़ गईं थीं। इसके बाद बीच में ही इलाज छोड़कर आ गईं थीं। रविवार को प्रिंस अपनी पत्नी व मां के साथ लांडरां में एक शादी में शामिल होने गए थे। इसके बाद परिवार ने एक साथ लंच किया था। साथ ही घर पहुंचकर मां अपने कमरे में चली र्गइं थीं। जबकि प्रिंस व उनकी पत्नी अंबाला में शॉपिंग करने के लिए चले गए थे। शाम को लेट होने के चलते वह बाहर ही खाना खाकर आए थे। इसलिए सीधे आकर अपने कमरे में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पार्षद की मां ने की खुदकुशी - फोटो : amar ujala
सुखजीत कौर एक सीनियर पुलिस अधिकारी की इकलौती बेटी थीं। उसका पालन पोषण बेटों की तरह हुआ था। वह कार ड्राइविंग करने से लेकर रिवाल्वर तक चलाना जानतीं थीं। इसके अलावा वह समाजसेवा में भी पीछे नहीं थीं। साल में एक बार अपने स्तर वह बड़ा मेडिकल कैंप लगाते थीं। इसके अलावा गरीब परिवारों की शादियां करवाती थीं। साथ ही इलाके की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की भी वह सीनियर मेंबर थी। साथ ही हर काम उनकी सलाह पर होता था। परिवार वालों ने बताया कि वह बीमारी के चलते काफी परेशान थीं। अक्सर वह नींद के लिए गोलियां खाती थीं। इसके बाद ही वह सो पाती थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें