बजरंग पूनिया
- फोटो : ट्विटर
जिस तरह से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई देने की पहल शुरू की गई है। इस तरह ही केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देने की पहल शुरू करने की बात कही है। इसमें खिलाड़ियों को प्रैक्टिस नहीं कराई जा सकती है, लेकिन उनको खेल के टिप्स दिए जा सकते हैं। जिनके सहारे खिलाड़ी घर के अंदर भी प्रैक्टिस कर सकते है। इस तरह से लगातार पहल हो रही है, जिससे घर के अंदर ही खेल प्रक्रिया जारी रह सके।