डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की नकल उतारने के मामले में गिरफ्तार कॉमेडी नाइट्स विद कपिल फेम कॉमेडियन 'पलक' की रिहाई करवाने में एक्टर कपिल का भी है हाथ। देखिए कैसे।
विज्ञापन
'पलक' की रिहाई में काम आया कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्वीट
2 of 6
कपिल शर्मा लंबे समय से अपने कॉमेडी शो से टीवी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। लेकिन लंबी उठा-पटक के बाद इस साल जनवरी में उनका शो बंद हो गया। इसकी वजह से चैनल से उनकी अनबन मानी गई।
विज्ञापन
'पलक' की रिहाई में काम आया कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्वीट
3 of 6
इसके बाद 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के होस्ट, कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा खुद शाम को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है, 'मेरा संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी ‘इंसां’ से एक निवेदन है कि इस मसले में मीडिया के सामने आएं और एक कलाकार जो दुनिया में सिर्फ खुशी बांटने का काम कर रहा है, उसके हक में खड़े होकर पूरी दुनिया में एक इंसानियत की खूबसूरत मिसाल पेश करें। आओ साथ मिलकर शांति और खुशी के लिए काम करें।'
'पलक' की रिहाई में काम आया कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्वीट
4 of 6
इसके बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने देर शाम को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि 'मैं ऑनलाइन गुरुकुल की शुटिंग में व्यस्त था। उसी समय पता चला की कीकू के कारण मेरे अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। अगर उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली है तो अब मेरी तरफ से कोई शिकायत नहीं है।'
विज्ञापन
'पलक' की रिहाई में काम आया कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्वीट
5 of 6
कपिल शर्मा और गुरमीत राम रहीम के ट्वीट और सोशल मीडिया में मामला गर्माने के बाद पुलिस भी बैकफुट पर आ गई और गिरफ्तारी के 6 घंटे बाद ही पुलिस ने कीकू को क्लीनचिट देकर न्यायालय से रिहा करने की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने शाम सात बजे एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर पलक उर्फ कीकू को रिहा कर दिया।
'पलक' की रिहाई में काम आया कॉमेडियन कपिल शर्मा का ट्वीट
6 of 6
उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर को जी टीवी पर प्रसारित कार्यक्रम उम्मीद ए जश्न में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में डेरा समर्थक दलशेर की शिकायत पर 1 जनवरी को कीकू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस बुधवार सुबह ही कीकू को मुंबई से लेकर कैथल पहुंची थी। सुबह पुलिस थाने में पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद सीजेएम नंदिता कौशिक की अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।