मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं और बारिश से मौसम हुआ सुहाना तो जुल्फें भी खूब उलझीं। देखिए तस्वीरें। दअसल कई दिनों की तपिश के बाद मौसम ने ऐसी करवट ली कि मंडे मस्ती में तब्दील हो गया। ऐसे में युवतियां भी घूमने को निकल पड़ी। लेकिन तेज हवाओं ने उनकी जुल्फों को उलझा दिया।
विज्ञापन
2 of 5
बारिश के बाद खुशगवार मौसम
- फोटो : amar ujala
आकाश में छाये काले बादल, ठंडी हवा के झोंके और बीच-बीच में बारिश की हलकी फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत दी। लोगों ने भी खूब आनंद लिया। पंखे, कूलर और एसी से निकल कर लोग खुले वातावरण में निकले।
विज्ञापन
3 of 5
बारिश के बाद खुशगवार मौसम
- फोटो : amar ujala
कुछ ने चंडीगढ़ के हॉट डेस्टिनेशन टूरिस्ट स्पॉट सुखना लेक की ओर कदम बढ़ाया। हालांकि तेज हवाओं की वजह से परेशानी भी काफी झेलनी पड़ी।
4 of 5
बारिश के बाद खुशगवार मौसम
- फोटो : amar ujala
कई जगहों पर पेड़ गिरने और आम की फसल को भी क्षति पहुंची है। सोमवार सुबह से ठंडी हवा के झोंके चलने शुरू हो गए थे। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश का मौसम बनने लगा था, लेकिन शाम चार बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं।