फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों की क्वीन हैं राखी सावंत लेकिन अबकी बार बड़ी मुश्किल में फंसी!

Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
राखी सावंत
राखी सावंत का विवादों से पुराना नाता है, कभी पीएम की तस्वीर तो कभी मीका सिंह को लेकर। लेकिन इसबार राखी सावंत बड़ी मुश्किल में फंसी है।
विज्ञापन

2 of 7
rakhi sawant
दरअसल, ये सारा मामला जुलाई 2016 में शुरु हुआ। जब राखी सावंत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान संत बाल्मीकि को कातिल बताया था। उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि डकैत थे और उन्होंने कई कत्ल किए, लेकिन उनका हृदय परिवर्तन हो गया और वे संत बन गए। 
विज्ञापन

3 of 7
राखी सावंत
इस अभद्र टिप्पणी से वाल्मीकि समाज खफा हो गया और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए। जुलाई 2016 में ही राखी के खिलाफ दिल्ली के मयूर विहार थाने में राखी सावंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

4 of 7
राखी सावंत
शिकायतकर्ता एडवोकेट नरिंदर आदिया वाल्मीकि समाज से ताल्लुक रखता है। उसने अपनी शिकायत में कहा कि जिस वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की वह कातिल कैसे हो सकता है। राखी सावंत से ऐसा कहकर वाल्मीकि समाज से जुड़े लाखों लोगों की भावनाओं को आहत किया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
h
लेकिन इससे पहले भी राखी सावंत कई बार विवादों में आ चुकीं हैं। सिंगर मीका सिंह की एक पार्टी में राखी ने सिंगर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस पार्टी में मारपीट भी हुई थी। बाद में आपसी सहमति से ये मामला राखी और मीका ने सुलझा लिया था। 
विज्ञापन

6 of 7
राखी सावंत
राखी सावंत ने एक पॉलिटिकल पार्टी भी बनाई थी, जोर शोर से प्रचार भी किया था लेकिन उन्हें सियासत में भी नाकामयाबी हासिल हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rakhi sawant
पिछले साल उन्होंने एक ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस पर नरेंद्र मोदी का फोटो था। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। राखी ने कहा था कि वो मोदी की फैन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें