फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

Tue, 30 Dec 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा/बरवाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की आने वाली फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड पर मंगलवार को विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब के मोगा और बरवाला में पथराव हुए। मोगा के बाघापुराना में डेरा प्रेमी और सिख की भिड़ंत में दो राहगीर गंभीर रूप में घायल हो गए। पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। वहीं इस दौरान एक सिख युवक नंगी तलवार लेकर आ गया, जिसे पुलिस थाने ले गई।
Trending Videos
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

2 of 9
जिला प्रशासन की दोनों गुटों में टकराव टालने के लिए रखी मीटिंग भी बेनतीजा रही। एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू ने कहा कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। जिला प्रशासन ने बाघापुराना में धारा 144 लगा दी है। देर शाम तक पोस्टर लगाने पर अड़े डेरा प्रेमी निहाल सिंह वाला मार्ग पर धरना लगाए बैठे रहे, वहीं सिख संगत ने मुख्य चौक में बैठकर अपना रोष जाहिर किया।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

3 of 9
डेरा प्रेमियों के मुताबिक सोमवार देर रात कुछ नौजवान पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड पर गांव चन्नूवाला रोड पर लगे डेरा प्रमुख की फिल्म के पोस्टर फाड़ रहे थे। डेरा प्रेमियों ने उनको काबू कर पुलिस के हवाले कर दिए। यह तीनों ही नौजवान गांव रोडे के रहने वाले बताए जाते हैं। मंगलवार सुबह से ही बाघापुराना में तनाव रहा। डेरा प्रेमियों ने पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड पर गांव चन्नूवाला रोड पर फिर से फिल्म के पोस्टर लगा दिए।

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

4 of 9
इस दौरान सिख जत्थेबंदियां जगतार सिंह रोडे सदस्य एसजीपीसी, जसकरन सिंह काहन सिंह वाला, एक नूर खालसा फौज नेता मक्खन सिंह मुसाफिर ने जनतक स्थानों से डेरा प्रमुख की फिल्म के पोस्टर हटाने की मांग की। मौके पर पहुंची एसडीएम बाघापुराना निधि कलोतरा, डीएसपी बलविंदर सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने डेरा प्रेमियों को जनतक स्थानों से पोस्टर हटाने को कहा तो डेरा प्रेमी भड़क गए।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

5 of 9
पोस्टर को हाथ न लगाने की चेतावनी देते हुए डेरा प्रेमी हाथों में डंडे लेकर पुलिस स्टेशन के पास लगे पोस्टर के पास दरी बिछाकर बैठ गए। तनाव बढ़ने पर एसपी (डी) हरजीत सिंह पन्नू और एडिशनल डिप्टी कमिश्नर भी बाघापुराना पहुंच गए। इसी दौरान मजदूरी कर घरों को लौट रहे बाइक सवार जसकरन सिंह और निर्मल सिंह गांव लंगेआना नया पर डेरा प्रेमियों ने हमला कर दिया। दोनों सिर पर चोट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

6 of 9
मंगलवार देर शाम डेरा प्रेमी अचानक मुख्य चौक की तरफ बढ़े तो दोनों गुटों में पथराव हो गया। स्थिति पर काबू पाने के पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान करीब 60-70 राउंड फायरिंग की गई। इसके बाद से इलाके में तनाव है। वहीं मुख्य चौक में एकत्रित सिख संगत में से एक युवक हरजिंदर सिंह डेरा प्रेमियों को ललकारता हुआ तलवार लेकर घटनास्थल पर जा पहुंचा। पुलिस उसे थाने ले गई। देर शाम खबर लिखे जाने तक बाघापुराना में दोनों गुटों में टकराव की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

7 of 9
उधर बरनाला में ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ का स्थानीय 22 एकड़ चौक में लगा पोस्टर फाड़ने से डेरा प्रेमियों में रोष फैल गया और वह दोबारा पोस्टर लगाने के लिए पहुंच गए। जैसे ही डेरा प्रेमी पोस्टर लगाने लगे तो सिख संगठनों ने गुरसेवक सिंह जोगी और राम सिंह कोमल के नेतृत्व में विरोध शुरू कर दिया। दोनों गुटों में तनाव बढ़ गया, लेकिन पुलिस ने दखल देकर मामले को शांत करवा दिया।

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

8 of 9
डेरा प्रेमियों की अगुवाई कर रहे हरदीप सिंह, रविंदर पप्प, जसप्रीत सिंह पप्पी और राम सरूप का कहना था कि उनके गुरु जी की फिल्म का पोस्टर फाड़कर उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। फिल्म संत गुरमीत राम रहीम सिंह के निजी तजुर्बों के आधार पर बनाई गई है। वहीं सिख संगठनों की अगुवाई कर रहे गुरसेवक सिंह जोगी और राम सिंह कोमल का कहना था कि यह फिल्म राज्य की शांति के लिए खतरा है। इसको राज्य में बिल्कुल चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख की ‘एमएसजी’ पर बवाल, चलीं तलवारें

9 of 9
दोनों गुटों में बढ़ते तनाव को देखकर बरनाला पुलिस ने गुरसेवक सिंह जोगी और राम सिंह कोमल को गिरफ्तार कर थाने ले गए। जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुंमन ने कहा कि अगर किसी को फिल्म पर कोई एतराज है तो वह उन्हें सेंसर बोर्ड के पास दर्ज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि डेरा मुखी की फिल्म का पोस्टर फाड़ने के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ डेरा प्रेमियों की भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें