फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: असेंबली के बाहर तले गए 'मोदी पकौड़े', मुख्यमंत्री ने खरीदे, मंत्री ने माथे लगाए

Mon, 12 Mar 2018 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
विधानसभा के बाहर कांग्रेसियों ने 'मोदी पकौड़े' तले, जिन्हें मुख्यमंत्री ने पैसे देकर खरीदा और मंत्री ने माथे पर लगाने से बाद स्वाद चखा, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर पकौड़े बेचकर नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल सरकार को घेरा तो अंदर सदन में जमकर नोकझोंक हुई। सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेसियों से दस रुपये में पकौड़े खरीदे तो कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की ओर से दिए पकौड़ों को पहले माथे से लगाया, फिर स्वाद चखा। कई भाजपा विधायकों को भी पकौड़े दिए गए।
विज्ञापन

3 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
मंगलवार सुबह सवा नौ बजे कांग्रेस विधायक एमएलए फ्लैट से पकौड़े बेचते हुए विधानसभा की ओर निकले। पुलिसकर्मियों ने भाजपा विधायकों को चौक पर ही रोक दिया। इस पर विरोध जताते हुए विधायक चौक पर कराही, हाथों और प्लेट में रखकर पकौड़े बेचने लग पड़े। पकौड़ों के नाम पीएम, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीएम हरियाणा समेत कुल दस भाजपा नेताओं के नाम पर रखे गए थे। इनमें हरियाणा के मंत्रियों के नाम भी शामिल रहे।

 

4 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
नामों के आगे पकौड़ों की कीमत भी लिखी गई थी। रेट पचास रुपये लेकर बीस रुपये तक था। पुलिसकर्मियों के विधानसभा जाने से रोकने पर विधायक  किरण चौधरी, रघुबीर कादियान, विधायक जगबीर मलिक, कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, करण दलाल, जयतीर्थ दहिया, आनंद सिंह दांगी,  ललित नागर, उदयभान व जयबीर बाल्मीकि इत्यादि ने गाड़ियों के पास जा-जाकर पकौड़े देने का भी प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की हुई।
विज्ञापन

5 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह युवाओं को नौकरी देने के बजाए पकौड़े बेचने को भी अच्छा रोजगार बता रहे हैं। पुलिस के समझाने पर कांग्रेस विधायक बिना पकौड़ों के विधानसभा पहुंचे। विधायक शकुंतला खटक ने अपनी जैकेट की जेब में पकौड़े ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने निकलवा दिए।
विज्ञापन

6 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
कांग्रेस के पकौड़ा स्टाल पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि पकौड़ों पर तो भारतीय पेटेंट है, यह भारतीय रेसिपी हे, इसे दुनिया की रेसिपी बनाएंगे। आज के दिन कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं है। कांग्रेसी इस तरह से पकौड़ों की स्टाल लगाकर पकौड़े बेचने वालों का अपमान कर रही हैं। कभी चाय बेचने वालों पर कटाक्ष करती हैं तो कभी पकौड़े वालों पर। यह लोगों के आत्मसम्मान और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम है।
विज्ञापन

7 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की इन हरकतों को सहन करने वाली नहीं है। कांग्रेसियों की ऐसी ही हरकतों की वजह से आज वह देश के अधिकांश राज्यों से बाहर होती जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कौशल भारत का नारा दिया है। वे चाहते हैं कि देश का हर नागरिक दक्ष हो। बड़े कार्यालयों, इंडस्ट्री आदि के बाहर चाय-पकौड़े अगर कोई बेचता है तो क्या वह उसके लिए रोजगार नहीं है।

8 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
मैक डोनाल्ड का उदाहरण देते हुए गोयल ने कहा, आज दुनियाभर में मैक-डी की ब्रांच चल रही हैं। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में मैक-डी को कहा था कि अगर उन्हें गुजरात में जगह नहीं मिलती तो वे हरियाणा आएं। यहां दो-दो फीट के आलू पैदा होते हैं। अब इससे बड़ा मजाक क्या होगा। भ्रष्टाचार और दलाली की दुकानें बंद होने के बाद अगर कांग्रेसी पकौड़े बेचते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता जरूर खरीदेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन
पकौड़े बेचना भी रोजगार, नहीं उड़ाना चाहिए मजाक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पकौड़े बेचना भी एक रोजगार है, कांग्रेसियों को इसका मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने पहले चायवाले का मजाक उड़ाया, जो महंगा पड़ा। अब पकौड़े वालों का उपहास उड़ा रही है, परमात्मा इन्हें सदबुद्घि दे।  खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि पकौड़े बेचना स्वरोजगार है। कांग्रेसियों ने यह व्यवसाय करने वालों का अपमान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें