फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों पर वाटर 'अटैक' के बाद बल प्रयोग, महिला बेहोश तो कई हुए घायल

Thu, 19 Jan 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
आरबीआई का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
आरबीआई कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने पानी की बौछारों से तितर-बितर कर दिया, जिसमें कई घायल हो गए। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
आरबीआई का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के विरोध में हरियाणा व चंडीगढ़ के कांग्रेसी बुधवार को यहां आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय का घेराव करने में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने कांग्रेसियों को आरबीआई से पहले ही बेरिकेड लगाकर चौक पर रोक दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
आरबीआई का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण कांग्रेसी इससे आगे नहीं बढ़ पाए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों और युवा कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड तोड़ने की भी कोशिश की। जिसे पुलिस ने पानी की बौछारों और हल्के बल प्रयोग से असफल कर दिया। 

4 of 7
आरबीआई का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी
कांग्रेसियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को तीन बार वाटर कैनन चलानी पड़ी। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की के बीच कुरुक्षेत्र की महिला नेत्री अमरदीप कौर बेहोश होकर गिर पड़ीं। उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उठाया, जिसके बाद ने होश में आईं। 
विज्ञापन

5 of 7
आरबीआई का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी
पानी की बौछारों से सिरसा के ऐलनाबाद के चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं शंकर, कुशी मोहम्मद, बलबीर रायपुर और बंसी लाल को बाजू और टांगों में मामूली चोटें आई हैं। घेराव से पहले कांग्रेसियों ने सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग के पार्क में जनसभा भी की।
विज्ञापन

6 of 7
आरबीआई का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी
सभी नेताओं ने एकसुर में केंद्र की मोदी सरकार के निर्णय को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कांग्रेस को खत्म करने का सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। मोदी ने लोगों को भिखारी बना डाला है। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर उजागर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरबीआई का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी
हुड्डा के साथ ही कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी भी प्रदर्शन में शामिल नहीं हुईं। प्रर्दशन के बाद राजीव शुक्ला, पवन बंसल, अशोक तंवर ने आरबीआई अधिकारियों को गवर्नर, डिप्टी गवर्नर, केंद्रीय निदेशक मंडल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें