पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए, फिर ऐसी आंधी उड़ाई कि झाड़ू तिनका तिनका होकर बिखर गया। अब इन्हें राजनीति का 'गुरु' कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 14
राहुल गांधी और नवजोत सिद्धू
- फोटो : File Photo
हम बात कर रहे हैं, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन करके राजनीति में खलबली मचाने वाले नवजोत सिद्धू की। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से इनका कड़ा मुकाबला था, जिसमें शय और मात का खेल ऐसा चला कि आम आदमी पार्टी और केजरीवाल देखते रह गए। पंजाब में कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आइए बताते हैं कि नवजोत सिद्धू की जिंदगी और सियासी सफर के बारे में सब कुछ।
विज्ञापन
3 of 14
सिद्धू
पिता भी क्रिकेटर थेः नवजोत सिंह सिद्धू का जन्म 20 अक्टूबर 1963 को पंजाब राज्य के पटियाला जिले में हुआ था। उनके पिता सरदार भगवंत सिंह सिद्धू भी एक क्रिकेटर थे और वो अपने बेटे नवजोत को एक उच्च श्रेणी के क्रिकेटर के रूप में देखना चाहते थे। सिद्धू ने पटियाला के यदिवेंद्र स्कूल से प्रारम्भिक शिक्षा और चंडीगढ़ के मोहिन्द्रा कॉलेज से स्नातक उत्तीर्ण की और वो पंजाव यूनिवर्सिटी से कानून विषय में स्नातक है।
4 of 14
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
न सिगरेट पीते हैं, न शराबः नवजोत सिंह की पत्नी का नाम नवजोत कौर है, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं और सिद्धू की तरह राजनेता भी। सिद्धू की एक बेटी राबिया और एक पुत्र करण है। सिद्धू बहुत खुशमिजाज और सात्विक व्यक्ति हैं, जो न सिगरेट पीते हैं और न ही शराब पीते हैं। अपनी शेरों-शायरी से भी वे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लोग उन्हें सिद्धू सिक्सर, सिद्धू पाजी और शेरा पाजी कहकर भी पुकारते हैं।
विज्ञापन
5 of 14
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
ऐसे किया नवजोत को प्रपोजः सिद्धू बताते हैं कि उन्हें नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, मगर उन्हें मनाने में उन्हें काफी वक्त लगा। वो जहां से रोज निकलती थीं वहां एक चिकेन की दुकान थी। वो रोज वहां चिकेन खाते थे और उनका इंतजार करते रहते थे। वो जैसे ही वहां से अपनी एक सहेली के साथ निकलती थीं वो उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे। पीछे से सिद्धू उन्हें कहते थे हां कर दो, हां कर दो मगर वो ना, ना कहते हुए आगे निकल जाती थीं। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा, आखिरकार नवजोत कौर ने सिद्धू को हां कर दी।
विज्ञापन
6 of 14
सिद्धू ने कहा सत्ता कांग्रेस के हाथ
- फोटो : अमर उजाला
25 करोड़ का लग्जरी घर: करीब दो साल पहले सिद्धू ने नया घर बनवाया था। 49 हजार 500 वर्ग फीट में बने इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल, जिम और स्पा जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। बताया जाता है कि इसे बनाने में सिद्धू परिवार ने करीब 25 करोड़ रुपए खर्च किए। घर के गार्डन के चारों ओर 100 से 600 साल पुराने पेड़ लगाए गए हैं। इस घर को बनने में करीब तीन साल लगे।
विज्ञापन
7 of 14
अमृतसर के कंपनी बाग में नवजोत सिद्धू
ढाई करोड़ का शिवलिंग घर में: 2014 में जब सिद्धू परिवार ने गृह प्रवेश किया था तो उस समय यहां स्थापित किया गया शिवलिंग काफी सुर्खियों में रहा। बताया गया था कि इस शिवलिंग को सिंगापुर से मंगवाया गया। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ है। बता दें कि 2014 में अमृतसर के इस नए घर का गृह प्रवेश तो किया, पर उस समय सिद्धू परिवार यहां शिफ्ट नहीं हुआ था। करीब एक साल बाद जुलाई 2015 में परिवार इस घर में शिफ्ट हुआ।
8 of 14
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
ऐसा रहा क्रिकेट करियर: नवजोत सिंह सिद्धू का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 1983 से लेकर 1999 तक रहा था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच 1983 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। सिद्धू ने अपना पहला एकदिवसीय शतक 1989 में पाकिस्तान के विरुद्ध शारजाह में लगाया था। सिद्धू ने अपना अंतिम टेस्ट मैच 6 जनवरी 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जबकि अंतिम एकदिवसीय मैच 20 सितम्बर 1998 को पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था। इसके बाद दिसम्बर 1999 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में सन्यास की घोषणा कर दी।
9 of 14
नवजोत सिंह सिद्धॣ
- फोटो : अमर उजाला
कमेंटेटर के रूप में शुरू की नई जिंदगीः सिद्धू ने 2001 में भारत के श्रीलंका दौरे से बतौर कमेंटेटर अपना करियर शूरू कर दिया। कमेंटेटर के तौर पर सिद्धू ने अपनी अलग पहचान बनाई और वो अपनी वन लाइनर्स के कारण फेमस हो गये जिसे हम “Sidhuisms” कहते हैं। उन्होंने शुरुआत में ईएसपीएन-स्टार और बाद में टेन स्पोर्ट्स के लिए काम किया। इसके बाद भारत के समाचार चैनलों पर क्रिकेट विश्लेषण के तौर पर दिखने लगे। आजकल वे आईपीएल में हिंदी कमेन्ट्री करते हैं।
10 of 14
नवजोत सिंह सिद्धॣ
- फोटो : अमर उजाला
टीवी करियर बेहद शानदारः सिद्धू ने टीवी करियर की शुरुआत ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो के साथ हुई थी। कपिल शर्मा के शो से भी उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली। उन्होंने नाटक फंजाबी चक दे में भी बतौर जज काम किया। इसके बाद बिग बॉस 6 के प्रतिभागी रहे और कुछ सप्ताह रहने के बाद राजनीतक विवादों के कारण उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके बाद वे कपिल शर्मा के साथ कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में नजर आये। इसके आलावा सिद्धू कुछ हिंदी और पंजाबी फिल्मो में भी नजर आये।
11 of 14
नवजोत सिद्धू भी करने लगे 'चाय पर चर्चा'!
- फोटो : अमर उजाला
राजनीतिक करियरः सिद्धू ने 2004 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से अमृतसर की सीट पर जीत हासिल की। इसके कुछ समय बाद कोर्ट केस होने की वजह से उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था, लेकिन दोबारा वे इस सीट से जीते। 2014 के आम लोकसभा चुनावों में उन्हें अमृतसर की सीट तो नहीं मिली, लेकिन उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार किया। 28 अप्रैल 2016 को उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया। पिछले दिनों भाजपा में अपनी उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और नए सियासी फ्रंट आवाज-ए-पंजाब का ऐलान किया।
12 of 14
पहली बार सिद्धू और कैप्टन नजर आए एक साथ
- फोटो : अमर उजाला
निजी जीवन में ऑलराउंडरः सिद्धू भारतीय क्रिकेट के भुतपूर्व खिलाड़ी है, जिन्होंने क्रिकेट में भले ही बल्लेबाजी का जलवा दिखाया हो, लेकिन निजी जीवन में वो आल राउंडर हैं। वर्तमान में आपको नवजोत सिंह टीवी में हर जगह दिख जायेंगे। एक तरफ आईपीएल में अपनी हिंदी कमेंट्री से लुभा रहे हैं तो दूसरी तरफ कार्यक्रमों में अपनी हंसी का जलवा बिखेरते रहते हैं। नवजोत सिंह को आलराउंडर कहना गलत नही होगा, क्योंकि ये कमेंट्री भी कर लेते है तो शायरिया भी कर लेते हैं और राजनीति में भी सक्रिय हैं।
13 of 14
चुनावी मैदान में उतरे नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला
कमाई के स्रोतः अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर सिद्धू की कमाई भी करोड़ों में है। सिद्धू के आय के कई स्त्रोत हैं। फोर्ब्स इंडिया के मुताबिक, 2013 में सिद्धू की कमाई 5.75 करोड़ थी। कमाई का मुख्य जरिया टीवी शो और क्रिकेट कमेंट्री रहे। कपिल शो’ के लिए वे प्रति हफ्ते 8-10 लाख रुपए लेते थे। 2009 में चुनाव लड़ते समय सिद्धू ने जो शपथ पत्र फाइल किया था, उसके मुताबिक कुल संपत्ति करीब 14 करोड़ है। सिद्धू ने अलग-अलग शेयर, बॉन्ड और डिबेंचर में 6 करोड़ रुपए निवेश कर रखे हैं। बैंक और नॉन बैंकिग फाइनेंशियल कंपनी में 1 करोड़ से ऊपर की धनराशि जमा कर रखी है।
सिद्धू के बारे में अनसुनी बातें: सिद्धू योग में माहिर हैं। पिता के मौत के बाद जब वे बुरे दौर से गुजरे तो उन्हें योग से ही ताकत मिली, जिसे वे आज तक आजमा रहे हैं। सिख होने के बावजूद हिन्दू धर्म का अच्छा ज्ञान रखते हैं। सिद्धू को इंटरनेट सर्फिंग काफी पसंद है। जब सिद्धू काफी समय तक लोकसभा से बाहर रहे तब एक एनजीओ ने उन्हें ढूंढकर लाने के लिए दो लाख का ईनाम घोषित किया था।