फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moose Wala Death: जब सिद्धू मूसेवाला की मां को देना पड़ा था आश्वासन...बेटा अब भड़काऊ गाने नहीं गाएगा

Sun, 29 May 2022 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पंजाब में सनसनी फैल गई है। हर किसी की जुबान पर यही घटना है। सिद्धू मूसेवाला पंजाब में बेहद लोकप्रिय गायक थे। मगर विवादित गीतों की वजह से वह चर्चा में भी रहते थे। एक बार पंचायत विभाग ने विवादित गीतों को लेकर नोटिस भी जारी किया था। तब सिद्धू मूसेवाला की मां एवं गांव मूसा की सरपंच चरन कौर बीडीपीओ मानसा के दफ्तर में पेश हुईं थी और अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने भरोसा दिलाया था कि भविष्य में उनका बेटा भड़काऊ गाने नहीं गाएगा। मां ने यह भी कहा था कि अपने बेटे को इस तरह के भड़काऊ गीत गाने से रोकने की नसीहत दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
चंडीगढ़ के सेक्टर-41 निवासी पंडित राव धरेनवर ने पंचायत विभाग को दी शिकायत में कहा था कि सिद्धू की माता से पूछा जाए कि उनका बेटा इस तरह के गैरकानूनी गाने क्यों गाता है। दूसरा सवाल जित्थे बंदा मार के कसूर पुछदे, जट्ट उस पिंड तों बिलोंग करदा पर उठाया गया था। पूछा गया था कि क्या सचमुच उस गांव के लड़के इस तरह के होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
काफी समय से कर रहे हैं संघर्ष
प्रोफेसर धरेनवर काफी समय से पंजाबी गायकी में हथियारों और शराब आदि शब्दों का विरोध करते आ रहे हैं। वह इस मामले में अदालत का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं। उन्होंने इसके लिए कई पंजाबी सिंगरों को कानूनी नोटिस भी भेजे थे। इसके बाद राज्य के कई सिंगरों ने उनसे वादा किया था कि वह आगे से ऐसे गीतों से परहेज करेंगे। 

4 of 5
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पंजाब के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 11 जून 1993 को मूसेवाला का जन्म मानसा के गांव मूसेवाला में हुआ था। 29 मई यानी रविवार को बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। मूसेवाला की पहचान पंजाबी गायक, रैपर, गीतकार और पंजाबी सिनेमा से जुड़े अभिनेता के तौर पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : फाइल
वह अपने विवादित गीतों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते थे। मूसेवाला ने "लाइसेंस" गीत लिखकर अपने करियर की शुरुआत की थी। "जी वैगन" नामक युगल गीत से गायक के तौर पर अपना करियर शुरू किया। मूसेवाला के पिता भोला सिंह पूर्व सेनाधिकारी तो मां चरन कौर गांव की सरपंच थीं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें