कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक छठी पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर HSGMC और SGPC के बीच टकराव को देख्ाते हुए इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। एचएसजीएमसी के समर्थन में पंजाब से कुरुक्षेत्र पहुंचे कुछ जत्थेदार ने तड़के उठते ही तलवारें लहराईं और तमंचे घुमाए।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण
2 of 6
ऐतिहासिक छठी पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के वर्करों ने डेरा जमा लिया। वहीं पंजाब से एसजीपीसी ने टास्क फोर्स के सदस्यों को तीन बसों के जरिए गुरुद्वारें में पहुंचा दिया है, जिसके चलते इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण
3 of 6
रविवार को तीन बजे जैसे ही टास्क फोर्स की तीन बसों ने गुरुद्वारे में प्रवेश किया। बाहर मोर्चे पर बैठे एचएसजीएमसी के समर्थक भड़क गए। पुलिस ने मुश्किल से टकराव के हालात पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस की ओर से लगाए बैरियर भी गिर गए।
कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण
4 of 6
HSGMC अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि छठी पातशाही गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में पंजाब से तैनात टास्क फोर्स को एक घंटे के भीतर बाहर निकाला जाए। प्रशासन ने टास्क फोर्स को तो बाहर नहीं निकाला, बल्कि गुरुद्वारे के 200 मीटर के दायरे में जगह-जगह बैरियर लगा दिए।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण
5 of 6
एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि 11 सदस्यीय शिष्टमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलेगा और उन्हें सारे हालात से अवगत कराएगा। झींडा ने एसजीपीसी पर आरोप लगाया कि पंजाब से सशस्त्र टास्क फोर्स गुरुघरों में भेजकर गुरुद्वारा साहिबान की मर्यादा को ठेस पहुंचाई जा रही है।
कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण
6 of 6
छठी पातशाही की सेवा लेने के लिए HSGMC की ओर से मोर्चा लगाने के बाद एसजीपीसी अमृतसर ने पंजाब से गाड़ियां भरकर टास्कफोर्स कुरुक्षेत्र छठी पातशाही गुरुद्वारे में भेजी। जब यह टास्कफोर्स छठी पातशाही के पिछले गेट से एंट्री कर रही थी तो एचएसजीएमसी के मोर्चे पर बैठी संगत से टकराव के हालात बन गए।