हरियाणा में कंप्यूटर टीचर्स एक बार फिर सड़क पर उतर आए हैं। अब उन्होंने मंत्री अनिल विज के घर के बाहर धरना दिया और रोजगार की मांग की। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
Pics: मंत्री के घर के बाहर धरने पर बेटियां, मांगा रोजगार
2 of 5
कंप्यूटर टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले टीचर्स ने अंबाला में अनिल विज के घर के बाहर धरना प्रदर्शन किया और विरोधी नारेबाजी की, लेकिन शहर में अनिज विज के मौजूद न होने से मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Pics: मंत्री के घर के बाहर धरने पर बेटियां, मांगा रोजगार
3 of 5
अनिल विज के न होने की सूचना मिलने पर भी कंप्यूटर टीचर्स माने नहीं और धरने पर बैठे रहे। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा।
Pics: मंत्री के घर के बाहर धरने पर बेटियां, मांगा रोजगार
4 of 5
कंप्यूटर टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के सदस्यों ने कहा कि अगस्त 2013 में शिक्षा विभाग द्वारा तीन कंपनियों के माध्यम से कंप्यूटर टीचर्स का चयन किया गया था। लेकिन शिक्षा विभाग ने मार्च 2015 को तीनों कंपनियों का अनुबंध समाप्त कर दिया, जिससे कंप्यूटर टीचर्स बेरोजगार हो गए।
Pics: मंत्री के घर के बाहर धरने पर बेटियां, मांगा रोजगार
5 of 5
टीचर्स का कहना है कि शिक्षा विभाग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस के अध्यापकों के हजारों पदों को स्वीकृत किया है, जबकि सरकार ने चुनावों से पहले वायदा किया था कि कंप्यूटर शिक्षकों को पक्का किया जाएगा, लेकिन सरकार वायदे से मुकर रही है।