हरियाणा में विधानसभा चुनाव हारने के बाद प्रदेश कांग्रेस की शनिवार को बुलाई गई जनरल बॉडी की पहली ही बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने अपने भाषण के दौरान जैसे ही जाट आंदोलन का जिक्र शुरू किया, बैठक में जबरदस्त हूटिंग शुरू हो गई और हूटिंग करके कार्यकर्ताओं ने यादव को भाषण देने से रोक दिया। यादव ने आरोप लगाया कि हुड्डा समर्थकों ने हूटिंग की है।
विज्ञापन
चुनाव बाद हरियाणा कांग्रेस की पहली बैठक में हंगामा
2 of 8
यह सारा हंगामा राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, गीता भुक्कल, आनंद सिंह दांगी और अन्य विधायकों की मौजूदगी में हुआ। यह विवाद शांत ही हुआ था कि पूर्व अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने जब अपने भाषण के दौरान पार्टी की हार के लिए कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदार ठहराया तो फिर से हूंटिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
चुनाव बाद हरियाणा कांग्रेस की पहली बैठक में हंगामा
3 of 8
हरियाणा कांग्रेस भवन में बैठक को लेकर भारी अव्यवस्था रही। कई नेता बैठक में नहीं आए तो कई नेता कुछ देर ठहरकर लौट गए। कांग्रेस भवन में बैठक के बारे में जो पोस्टर लगाए गए थे, उनमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर नहीं थी। राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा बैठक के एक घंटे बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आने से पहले ही अपनी बात रखकर निकल गईं।
चुनाव बाद हरियाणा कांग्रेस की पहली बैठक में हंगामा
4 of 8
बैठक में पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और राज्यसभा सांसद शादी लाल बत्तरा नहीं पहुंचे। यह बैठक चुनावी नतीजों के कारणों पर चर्चा के साथ आगामी रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई थी। कैप्टन अजय यादव ने अपने भाषण के दौरान हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा सरकार में अनदेखी की वजह से पार्टी को गैर जाटों के वोट नहीं मिले।
विज्ञापन
चुनाव बाद हरियाणा कांग्रेस की पहली बैठक में हंगामा
5 of 8
कैप्टन जब यह आरोप लगा रहे थे तब बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने हूटिंग की और उन्हें भाषण देने से रोक दिया। पूर्व अध्यक्ष फूल चंद मुलाना ने जब बैठक में कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के कारण पार्टी की हार नहीं हुई है। और इसके लिए सभी नेता और सभी कार्यकर्ता जिम्मेवार हैं, इस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हूटिंग कर दी और कहा कि कार्यकर्ताओं का हार में कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन
चुनाव बाद हरियाणा कांग्रेस की पहली बैठक में हंगामा
6 of 8
इस पर मुलाना ने कहा कि वह अपने शब्द वापस लेते हैं। मुलाना ने कहा कि हार के लिए नेता जिम्मेवार हैं। इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। कैप्टन अजय यादव ने अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पार्टी व्यक्ति विशेष के कारण हारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हुड्डा का खामियाजा पूरी पार्टी ने भुगता है।
विज्ञापन
चुनाव बाद हरियाणा कांग्रेस की पहली बैठक में हंगामा
7 of 8
हूटिंग से गुस्साए कैप्टन यादव ने बैठक के बाद कहा कि आगामी बैठक में वह भी अपने हलके से 100-200 लोग लेकर आएंगे क्योंकि उन्हें हुड्डा समर्थकों की ओर से पार्टी फोरम पर अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। वहीं बैठक में जब हुड्डा समर्थकों ने पोस्टरों पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तस्वीर न होने को लेकर बवाल किया तो हुड्डा ने कहा कि उन्हें पोस्टरों में फोटो की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के दिलों में तस्वीर की जरूरत है।
चुनाव बाद हरियाणा कांग्रेस की पहली बैठक में हंगामा
8 of 8
बैठक में कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव में हार एक नेता के कारण नहीं बल्कि सभी नेता इसके लिए जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार की ओर से जो फैसले बदले गए हैं, वह अनुभवहीनता को दर्शाता है। विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि चुनाव में संगठन की ओर से कोई मदद नहीं मिली। जब उम्मीदवार टिकट लेकर मैदान में उतरे तो संगठन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब संगठन की मजबूत बनाने की जरूरत है।