पहले मॉडल था। साउथ की फिल्मों में एक्टर बना। उसके बाद हिन्दी फिल्में की और सलमान की 'दबंग' से पहचान मिली। अब एक नए रूप में लोगों को दिखूंगा। ये कहना है एक्टर सोनू सूद का। रिपोर्टः विजय जैन
विज्ञापन
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
2 of 13
नए शो कॉमेडी सुपर स्टार की प्रमोशन के सिलसिले में चंडीगढ़ पहुंचे अभिनेता सोनू सूद ने खास बातचीत में बॉलीवुड लाइफ से जुड़ी काफी बातें शेयर कीं।
विज्ञापन
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
3 of 13
सोनू बताते हैं कि ’छेदी सिंह’ के किरदार से उन्हें उम्मीद से कहीं बढ़कर सफलता मिली, लेकिन ये कम लोग जानते हैं कि फिल्म के सबसे ज्यादा चर्चित डायलॉग ’इतने छेद करूंगा’ और ’कानून का हाथ और छेदी सिंह की लात’ उनके ही बनाए हुए थे।
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
4 of 13
सोनू मानते हैं कि डायलॉग सोचे समझे नहीं होते, बल्कि अचानक बनते हैं, जो हिट होते हैं। वे अपने किरदार के लिए खुद डायलॉग लिखते हैं। मूल रूप से पंजाब के मोगा के रहने वाले अभिनेता सोनू सूद को इस बात का मलाल है कि पंजाबी होते हुए भी वे अभी तक एक भी पंजाबी फिल्म नहीं कर पाए।
विज्ञापन
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
5 of 13
सोनू कहते हैं कि अधूरी स्क्रिप्ट पर ही पंजाबी फिल्मों का निर्माण शुरू हो जाता है। बाकी स्क्रिप्ट ऑन फ्लोर लिखी जाती है, जबकि हिंदी फिल्मों में सबकुछ पहले से तय होता है। उन्हें एक पंजाबी स्क्रिप्ट अच्छी लगी थी, लेकिन वह अधूरी थी। उम्मीद है कि अगले साल पंजाबी फिल्म जरूर करूंगा। वैसे पंजाबी गायक दलजीत और गिप्पी अच्छा अभिनय भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
6 of 13
’हैप्पी न्यू ईयर’ में जय के किरदार में काफी सफलता हासिल करते ही अचानक कॉमेडी शो में जज? सवाल पर सोनू कहते हैं कि फिल्मों में सब कुछ क्रिएट होता है, जबकि टीवी में दुनिया आपको देखती हैं। सीधा संवाद होते हैं। सप्ताह में दो दिन अपने लोग अपनों को सामने देखते हैं। मेरे मोगा कस्बे के लोग मुझे सप्ताह में दो दिन टीवी पर देखेंगे। वहां मैं उन्हें छेदी सिंह या जय के रूप में नहीं, बल्कि सोनू सूद के रूप में मिलूंगा।
विज्ञापन
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
7 of 13
कॉमेडियन कपिल के शो छोड़ने पर सोनू ने बताया कि कपिल की फिल्म आने वाली है। प्रचार के मकसद से हो सकता है कि कुछ गैप लिया, लेकिन वह कॉमेडी छोड़ेंगे, ये संभव नहीं।
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
8 of 13
सोनू सूद कहते हैं कि ये सवाल सही है कि प्रतिभागी का हौसला बढ़ाने के लिए जज को कुछ बनावटी स्माइल करनी पड़ती है, लेकिन मैं बनावटी नहीं बन सकता। चूंकि प्रतिभागी नए और मुकाबला मुश्किल। जीतेगा वही, जो सही मायनों में दर्शकों को हंसा पाएगा। जो ज्यादा हंसा देगा, उसके लिए हम कुर्सी के ऊपर भी चढ़ेंगे। वो विकल्प भी हमारे सामने ओपन है।
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
9 of 13
सोनू सूद बताते हैं कि उनकी एक तमिल और एक तेलगू फिल्म फाइनल स्टेज पर है। एक हॉलीवुड फिल्म भी आने वाली है। आने वाली हिंदी फिल्म है, ’दिल्ली का ठग’। सोनू को एक्शन मूवीज ज्यादा पसंद हैं। हैप्पी न्यू इयर पसंदीदा फिल्म है।
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
10 of 13
सोनू कहते हैं जिंदगी के छोटे-छोटे यादगार लम्हों को वह डायरी में नोट करते हैं। लिखने का हुनर उन्हें अपनी मां प्रो. सरोज सूद से मिला है। फिल्म में सबसे अहम स्क्रिप्ट होती है। उसके बाद अहम प्रोड्यूसर और डायरेक्टर होते हैं और तीसरे नंबर पर अहम अपना किरदार होता है। किरदार अपना हमें खुद गढ़ना पड़ता है।
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
11 of 13
छोटे परदे पर 22 अगस्त से हर शनिवार और रविवार को रात 10 बजे नए कॉमेडी शो की शुरुआत होने जा रही है। पहली बार कॉमेडी मुकाबले में बतौर जज की भूमिका में सोनू सूद ने शो के बारे में जानकारी दी।
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
12 of 13
सोनू बताते हैं कि सब टीवी चैनल पर शुरू होने वाले इस कॉमेडी सुपरस्टार शो में मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और वरिष्ठ कॉमेडियन शेखर सुमन दिखाई देंगे, जोकि कॉमेडी के विभिन्न मानदंडों के जरिए 12 नए हास्य कलाकारों की प्रतिभा को जज करेंगे।
देखिए, छोटे परदे पर किस रूप में दिखेंगे 'दबंग' के 'छेदी लाल'
13 of 13
30 एपीसोड तक चलने वाले इस कॉमेडी रियलिटी शो में 12 नए प्रतिभागियों में से ही सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी आइडल को चुना जाएगा। इन प्रतिभागियों में पंजाब के विभिन्न शहरों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और चंडीगढ़ से चुने गए प्रतिभागी शामिल हैं। टीवी अभिनेता जय सोनी और सुदीपा सिंह कॉमेडी सुपरस्टार को होस्ट करेंगे।