कॉमेडियन कपिल शर्मा अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में नजर आएंगे। सिर्फ कपिल शर्मा ही नहीं ये दिग्गज भी चुनावों के दौरान सड़कों पर दिखेंगे।
विज्ञापन
2 of 9
कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए नजर आएंगे। लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि कपिल किसी पार्टी के लिए वोट मांगेंगे तो ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
3 of 9
kapil sharma
पंजाब के लोग खासकर युवा अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। इस बात को सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने पूरी ताकत झोंक दी है। युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए जिला निर्वाचन ऑफिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। साथ ही युवाओं के पसंदीदा स्टार को भी अपने प्रोग्राम से जोड़ा है।
4 of 9
kapil sharma
इस कड़ी में उन्होंने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा से लेकर पंजाब के कॉमेडी बादशाह वीनू ढिल्लों, पंजाबी गायक जोरा रंधावा व डॉ. ज्यूस के विशेष वीडियो तैयार करवाए हैं। साथ ही अपना फेसबुक पेज तैयार कर उसे अपलोड किया है। इसमें सभी ने अपने तरीके से लोगों को वोट की ताकत को पहचाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
5 of 9
कपिल शर्मा
जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्वीप प्रोग्राम तैयार किया है। इसके तहत जिला निर्वाचन आयोग ने एक विशेष फेसबुक पेज तैयार किया है। यह पेज District Electoral Office, Mohali के नाम पर है। इसमें निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न कलाकारों से वोट के अधिकार के प्रयोग संबंधी वीडियो तैयार करवाए हैं। साथ ही उन्हें उक्त फेसबुक पेज पर अपलोड किया है।
विज्ञापन
6 of 9
kapil
इस प्रोग्राम की नोडल आफिसर डॉ. नयन भुल्लर ने बताया कि वे लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रोग्राम इलाकों में करवा रहे हैं। इसके अलावा जिन लोगों तक वह सीधे नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन तक पहुंच बनाने के लिए उन्होंने फेसबुक का सहारा लिया है। वहीं, उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह अपने वोट का प्रयोग जरूर करें। जिन लोगों ने अब तक वोट नहीं बनवाया है, वह नौ जनवरी तक चल रही विशेष ड्राइव में अपने वोट बनवा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन वोट बनाने की सुविधा निर्वाचन आयोग ने दिया है।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : फाइल फोटो
संदेश में क्या बोले कपिल शर्मा
कपिल शर्मा ने अपने वीडियो संदेश में लोगों से अपील की है कि वह बढ़िया उम्मीदवार को चुनने के लिए मतदान करें। जब बढ़िया उम्मीदवार चुना जाएगा तो अच्छी सरकार बनेगी। इसी तरह डॉ. ज्यूस ने भी सभी को अपने वोट डालने के लिए प्रेरित किया है। इसके अलावा वीनू ढिल्लों ने भी गंभीर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया है।
8 of 9
kapil sharma
आनलाइन शिकायत करने की सुविधा
इसके अलावा किसी को भी चुनाव को लेकर किसी भी तरह की कोई शिकायत है तो लोग मुख्य निर्वाचन अफसर पंजाब की वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। उनकी शिकायत का तय समय में निपटारा किया जाएगा। इस बारे में उन्हें सूचित भी किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी एक कॉल सेंटर गठित किया है। जिसके लिए लोगों को 1905 नंबर पर कॉल करनी होगी।
बता दें कि पंजाब में 4 फरवरी को वोटिंग होनी है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने 4 जनवरी को इसका ऐलान किया था। इस बार पंजाब में बीजेपी-अकाली दल और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।