फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा बनने जा रहे हैं सबके चहेते कपिल शर्मा, देखिए ये हैं उनकी दुल्हनियां

Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
सबके चहेते कॉमेडियन कपिल शर्मा दूल्हा बनने जा रहे हैं। उन्होंने शादी करने के लिए हां कर दी है, जानिए और देखिए कौन है उनकी दुल्हनियां।
विज्ञापन

2 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल शर्मा की मां जनक रानी और परिवार वालों ने इस बात की पुष्टि की कि कपिल शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ को शादी के लिए हां कह दिया है। कपिल ने गिन्नी के साथ अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिसके बाद ही उनके परिवार वालों को इसके बारे में पता चला। यह फोटो इतनी वायरल हो चुकी है कि बधाई देने के लिए फोन पर फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
गिन्नी चतरथ
कपिल शर्मा जिससे शादी करने जो रहे हैं, उसका असली नाम भवनीत चतरथ है। उसके पिता जालंधर के मशहूर बिजनेसमैन भी हैं। गिनी और कपिल कॉलेज में साथ पढ़ते थे। कपिल शर्मा पंजाब से हैं और अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ई ब्लॉक में उनका घर है। कपिल के पिता पुलिस डिपार्टमेंटमें हेड कांस्टेबल थे और मां जनक रानी हाउस वाइफ हैं। पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से पिता की मौत हो गई थी।

4 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल की मां जनक रानी ने बताया कि कपिल की गिन्नी चतरथ से मुलाकात दस साल पहले जालंधर एपीजे कॉलेज में हुई थी। जहां दोनों इकट्ठे पढ़ते थे। शर्मीले स्वभाव के कारण कपिल ने कभी गिन्नी से प्यार की बात परिवार में नहीं की। लेकिन गिन्नी का घर आना जाना पूरे परिवार को पसंद था। गिन्नी का स्वभाव काफी मेलजोल वाला है, जो परिवार को काफी पसंद है।

 
विज्ञापन

5 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
मां जनक रानी ने बताया कि कपिल ने अमृतसर में एक स्थानीय (लोकल) पीसीओ से काम करना शुरू किया। इन्होंने अपनी पढाई हिन्दू कॉलेज, अमृतसर से की है। पीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाद आगे की पढ़ाई उन्होंने हिंदू सभा स्कूल में की थी। थिएटर से जुड़े कपिल ने ग्रेजुएशन के बाद मुंबई का रुख किया। साल 2004 में पिता के निधन के बाद कपिल ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन

6 of 8
गिन्नी चतरथ
कपिल के भाई अशोक कुमार शर्मा पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। अशोक शर्मा पठानकोट में एयरबेस पर आतंकी हमले के खिलाफ चले ऑपरेशन का हिस्सा रह चुके हैं। अशोक ग्लैमर से दूर रहते हैं। एक बार मीडिया से उन्होंने फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया था। कपिल शर्मा को पहला 'ब्रेक द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में मिला था। इस शो से उन्हें इनाम में 10 लाख रुपए मिले थे। कपिल अभी मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल की मां कहती हैं​ कि शादी के लिए हां करने के बाद उनका एक डर दूर हो गया है। उन्होंने बताया कि कपिल के इर्दगिर्द कई लड़कियां मुम्बई में घूमती हैं। लेकिन शादी तो एक के साथ ही होनी होती है। उन्हें डर था कि कपिल कहीं मुम्बई वालियों के झांसे में ना आ जाए। गिन्नी उन्हें शुरू से पसंद थी। इसलिए वह कपिल को हमेशा गिन्नी से हां के लिए कहती थी, लेकिन कपिल हमेशा ही टाइम न होने का बहाना बनाते थे।
विज्ञापन

8 of 8
कॉमेडियन कपिल शर्मा
कपिल के भाई अशोक शर्मा व भाभी मुस्कान शर्मा ने बताया कि कपिल इन दिनों फिल्म फिरंगी की शूटिंग में व्यस्त हैं। शनिवार सुबह ही वह आस्ट्रेलिया से वापस लौटे और सुबह ही उन्हें सोशल मीडिया पर फोटो को पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं यह नहीं कहूंगा कि वह मेरी बैटर हाफ हैं, सच तो यह है कि वह मुझे पूरा करती हैं। गिन्नी मैं तुम्हें प्यार करता हूं। मेरी जिंदगी में इनका स्वागत है। मैं इनसे बहुत प्यार करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें