फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल क्रिकेट से दूर है टीम इंडिया का ये स्टार ओपनर, कर रहा ये बड़ा काम

Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
इंडियन क्रिकेट टीम का स्टार ओपनर आजकल मैदान से दूर है और एक ऐसा काम कर रहा है, जानकर आप भी उनकी खूब तारीफ करेंगे। देखिए तस्वीरों में। 
विज्ञापन

2 of 9
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
बात हो रही है, क्रिकेटर गौतम गंभीर की। वे आजकल क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वे ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को दे रहे हैं और पत्नी नताशा के साथ घूमने में लगे हैं। शनिवार को गौतम अपनी पत्नी के साथ गोल्डन टेंपल में माथा टेकने के लिए पहुंचे। उनके साथ बेटी आजीन गंभीर भी थीं। गौतम गंभीर ने जहां अरदास में देश-दुनियां की खुशहाली मांगी वहीं  क्रिकेट जीवन में मिली उपलब्धियों के लिए श्री वाहेगुरू जी का शुकराना किया।
विज्ञापन

3 of 9
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
तीनों ने पहले पूरे नियम के साथ गुरु के आगे माथा टेका और उसके बाद वाइफ नताशा ने गंभीर और बेटी को खुद अपने हाथ से कड़ाह प्रसाद खिलाया। भीर ने भी गुरु के दरबार में बेटी के साथ मस्ती की। गौतम काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं और वे दिल्ली में भी अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे में माता टेकने जाते रहते हैं। यहां गंभीर ने दरबार साहिब में सोने के पतरों की धुलाई की सेवा की।

4 of 9
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
गंभीर ने पत्नी सहित परिक्रमा में धुलाई की सेवा भी की। सचखंड साहिब में माथा टेककर उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की कामना भी की। माथा टेकने के बाद उन्होंने कहा कि इससे पहले जब वह माथा टेकने के लिए आए थे तो उनकी इच्छा थी कि वह दोबारा जरूर माथा टेकने के लिए आएंगे। यहां आकर मन को बहुत शांति मिलती है। इससे ज्यादा अनुभव ब्यान भी नहीं किए जा सकते।
विज्ञापन

5 of 9
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
भारतीय टीम के बारे पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। यहीं कारण है कि टीम अभी नंबर एक पर ही चल रही है। रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली का सफर समाप्त हो चुका है। कप्तान गौतम टीम की जिम्मेदारियों को खत्म कर चुके हैं और परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं। जब भी क्रिकेट से समय मिलता है वे अपनी पत्नी व बेटी को समय देते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम दुनियां की इकलौती टीम है जो कभी भी किसी भी पिच पर फेरबदल कर सकती है। टीम के कप्तान विराट कोहली ऐसे युवा बल्लेबाज हैं जिनका बल्ला जब बोलता है तो बड़े-बड़े क्रिकेटरों की बोलती बंद हो जाती है। भारतीय टीम बड़ी गंभीर है, और दुनिया के किसी पिच पर बल्ले व गेंद से कमाल दिखाने में महारत हासिल है। यह कहना है भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का।
विज्ञापन

7 of 9
पत्नी और बेटी के सा​थ गोल्डन टेंपल पहुंचे गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा कि विराट कोहली दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में एक है। खुशी है कि उनकी कप्तानी में मैं भारतीय टीम का हिस्सा हूं। भारत की टीम दुनिया की नंबर वन टीम है। टीम के कप्तान के कंधों पर हर मैच की जिम्मेदारी होती है। कैप्टन ऐसा होना चाहिए जो हारी हुई बाजी को जीत कर दिखा दे। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीम का कैप्टन विराट कोहली दुनिया का नंबर वन कैप्टन ही नहीं बल्कि बेहतरीन खिलाड़ी है।

8 of 9
गौतम गंभीर
गौतम ने बताया कि बचपन से ही मुझे क्रिकेट का शौक था। लेकिन जो बल्लेबाजी की लय मैंने सचिन तेंडुलकर के खेल से सीखी है उससे मेरे क्रिकेट कैरियर में मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। हर बल्लेबाज चाहता है कि वो पिच पर टिक कर कम से कम सेंचुरी बनाए। क्रिकेट के लिए खेलना और खुद के लिए खेलने में बहुत फर्क है। यह कहते हुए गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि क्रिकेट को केवल खेल की भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर को आने वाले कुछ ही दिनों में आईपीएल की तैयारी शुरू करनी है। अप्रैल में टीम को इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-10 में अपना अभियान शुरू करना है। गौतम टीम के कप्तान हैं और उन्होंने यहां पर कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी जरूर दुआ मांगी होगी। गंभीर के लिए पिछला सीजन खास नहीं रहा था और वे इस बार टीम को जरूर चैंपियन बनते देखना चाहेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें