जो लड़की सभी को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देती है, उसे एक शख्स खूब हंसाता है और उससे वह शादी करने जा रही है। काफी रोमांटिक है इनकी लव स्टोरी।
विज्ञापन
2 of 5
मंगेतर संग स्टेज पर परफारमेंस देगी भारती सिंह
- फोटो : File Photo
हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन भारती सिंह की, जो अपने मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ इसी साल शादी करने जा रही हैं। वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में हर्ष के साथ चंडीगढ़ पहुंची। यहां उन्होंने अपने शो और जिंदगी से जुड़ी बातें साझा की। भारती ने कहा मैंने कभी प्यार नही किया था, मुझे लगता था कि मोटी हूं तो किसी मोटे से ही शादी होगी, लेकिन हर्ष ने मुझे प्यार करना सिखाया। उसके ‘आई लव यू’ क हने से मेरे में बदलाव आया।
विज्ञापन
3 of 5
कॉमेडियन भारती सिंह
भारती ने बताया कि हम दोनों पिछले सात साल से प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे को जानते हैं। हर्ष गुजराती हैं और मैं पंजाबी। इसी साल के अंत मे हम दोनों शादी करने वाले हैं। टीवी पर जल्द ही डांस शो ‘नच बलिए सीजन- 8’ प्रसारित किया जाएगा। जिसमें कई जोड़ियों अपनी प्रस्तुति देने जा रही हैं। मैं भी हर्ष के साथ परफारमेंस दूंगी। भारती सिंह इससे पहले भी कई शो में काम कर चुकी हैं और स्टेज पर आना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।
4 of 5
कॉमेडियन भारती सिंह
भारती सिंह ने बताया कि डांस शो नच बलिए सीजन- 8 में हर्ष को मनाना मेरे लिए ऐसा था मानों माउंट एवरेस्ट पर चढ़ना, क्योंकि हर्ष ने अब तक किसी भी स्टेज पर सीधे तौर पर परफारमेंस नही दी है। मेरे जितने भी कॉमेडी शो हुए, हर्ष उनकी स्क्रिप्ट लिखते आए हैं। इसलिए जब इस शो के बारे मे बात हुई तो मैंने हर्ष केसामने इस प्रस्ताव को रखा। उन्हें मनाने में इतनी मुश्किल आई बयान नही कर सकती, लेकिन मेरी खुशी के लिए हर्ष ने हां कर दी।
स्टेज पर हर्ष की किसी तरह की अनुभव न होने से क्या डांस पर प्रभाव पड़ेगा? इस सवाल के जवाब में भारती ने कहा कि मुझे अपने साथ -साथ हर्ष के डांस स्टेप को भी सुधारने की चुनौती रहेगी। पहला एपीसोड जब तक नहीं तैयार होता, तब तक नर्वस तो रहूंगी ही। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि हर्ष के साथ पहली बार स्टेज पर बेहतरीन परफारमेंस दूंगी। उम्मीद है कि मेरी और हर्ष की परफॉर्मेंस सभी को पसंद आएगी।