सब को हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह अचानक फूट-फूट कर रोने लगीं और उन्हें देखकर पति हर्ष भी भावुक हो गए। जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
कॉमेडियन भारती सिंह
दरअसल, भारती सिंह पति हर्ष के साथ पंजाब में अमृतसर स्थित पंजाब नाटशाला पहुंची। यहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। नाटशाला के संस्थापक जतिंदर बराड़ ने बेटी के स्वागत की जबरदस्त व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
3 of 7
कॉमेडियन भारती सिंह
जैसे ही भारती सिंह गेट पर पहुंची, फूलों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद फुलकारी की छांव में दोनों को अंदर लाया गया। इतना प्यार और सम्मान पाकर भारती फफक-फफक कर रो पड़ीं, हर्ष भी भावुक हो गए।
4 of 7
कॉमेडियन भारती सिंह
भारती, हर्ष के कंधे पर सिर रखकर रोने लगी तो सभी ने उन्हें प्यार दिया। भारती ने बताया कि उन्होंने अपना करियर 1999 में नाटशाला की स्टेज से शुरू किया था और बराड़ साहिब ने कभी भी उनको पिता की कमी नहीं खलने दी।
विज्ञापन
5 of 7
कॉमेडियन भारती सिंह
बराड़ साहिब ने भी कहा कि भारती सिंह ने उनका नाम रोशन किया है। भारती शादी के बाद पहली बार नाटशाला में आई है। वह उनकी बेटी है और मायके में बेटी का स्वागत इसी तरह किया जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
कॉमेडियन भारती सिंह
बता दें कि पंजाब नाटशाला देश की सर्वश्रेष्ठ थिएटर स्टेज है, जो मॉडर्न थिएटर टेक्नोलॉजी पर बनी है। अब इसी की तर्ज पर मुंबई में रिवाल्विंग स्टेज बनाई जाएगी, जिसे भारती के पति हर्ष बनाएंगे।
भारती ने बताया कि वह अपने पति हर्ष के साथ इस काम को अंजाम देंगी। हर्ष अपने शो के लिए नाटशाला की ही तरह रिवाल्विंग स्टेज बनाने जा रहे हैं और इसमें मैं उनका साथ दे रही हूं।