फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन अली असगर ने बताया, क्यों और कैसे बने 'दादी', कपिल शर्मा को मना कर दिया था पहले

Mon, 04 Mar 2019 02:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
अली असगर
कॉमेडियन अली असगर 'दादी' बनना नहीं चाहते थे। इसके लिए उन्होंने कपिल शर्मा को मना कर दिया था, लेकिन फिर भी वे बन गए। एक इंटरव्यू में खुद बताया, आखिर यह कैसे हुआ।
विज्ञापन

2 of 6
अली असगर
टैगोर थियेटर चंडीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए अली असगर पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोट पोट कर दिया। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दिल के कई राज खोले। कॉमेडियन ने बताया कि जब कपिल शर्मा शो की बात चली तो पहले उन्होंने रोल के लिए मना कर दिया था। उसके बाद कहा गया कि दो एपीसोड कर लीजिए, फिर देखा जाएगा, लेकिन दो एपीसोड के बाद स्थिति एकदम चेंज हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
अली असगर
अली असगर ने बताया कि दर्शकों को दादी की भूमिका इतनी पसंद आई कि सभी ने उनकी तारीफ करनी शुरू कर दी। उस वक्त मुझे समझ आया कि दर्शक ही किसी कलाकार को हिट या सुपरहिट करते हैं।  फिर भी कलाकार को अपने शो के लिए एक दायरा तो तय करना पड़ता ही है। हर रोज दिन के अंत में उनको यह समझ में आना चाहिए कि उन्होंने आज कुछ अलग हटकर काम किया। दर्शकों से ही टीवी की दुनिया चलती है, और दर्शकों से ही एक कलाकार की पहचान होती है।

4 of 6
ali asgar
अली असगर ने कहा कि मैं तो अपने आपको आज भी एक न्यूकमर मानता हूं। जो भी काम करता हूं, उसमें उतनी ही ऊर्जा होती है, जो 20 साल पहले होती थी। मैंने कई माध्यमों के जरिए अपनी परफार्मेंस दी है। मसलन, टीवी, फिल्म, शो और स्टेज, लेकिन न तो खुद को किसी काम करने के लिए बाध्य किया, न ही कहीं रोक कर रखा। वह जब शो करते हैं तो उसे भी दिल से करते हैं। हर किरदार में खुद को पूरी तरह ढाल कर करते हैं, ताकि अपना सौ प्रतिशत दे सकें।
विज्ञापन

5 of 6
Ali Asgar
अली असगर ने बताया कि जब वह ‘कपिल शर्मा शो’ की शूटिंग कर रहे थे तो उस समय उनका एक और शो भी चल रहा था। इसलिए उनके पास इतना समय तक नहीं होता था कि घर जाएं। एक शूट खत्म होता था और दूसरा शुरू हो जाता था। ऐसे में वह सप्ताह में सिर्फ दो दिन ही घर जा पाते थे। अली असगर ने कहा कि अवार्ड किसी भी कलाकार के अचीवमेंट को बताते हैं। अवार्ड मिलना बड़ी बात होती है। इससे यह समझ में आता है कि कोई उनके काम का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ali Asgar
अली असगर ने कहा कि उनके करियर में टर्निंग प्वाइंट धारावाहिक ‘कहानी घर-घर’ से आया। उसके बाद दादी के किरदार ने उनको मशहूर बनाया। कॉमेडी शो बनाना सबसे कठिन काम है। अब वह कुछ वेब सीरीज शूट कर रहे हैं। अली ने कहा कि जसपाल भट्टी एक बेहतरीन कॉमेडियन थे। वे पत्थर में फूल उगाने के लिए आए थे, एक नई दुनिया बसाने आए थे, भट्टी साहब का एक राज खोलना चाहती हूं, वे जमीं पर गम को हंसाने आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें