बॉलीवुड 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार ने भी सलमान खान के नक्शेकदम पर चलते हुए पंजाब के एक गांव को मुंबई तक मशहूर कर डाला है। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला।
विज्ञापन
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
2 of 10
गौरतलब है कि अक्षय कुमार एक नई फिल्म सिंह इज ब्लिंग बनाने जा रहे हैं, जिसमें वह अभिनय भी करेंगे। फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग` की शूटिंग के लिए पंजाब पहुंचे तो जिला संगरूर के 'मालोमाल' गांव को कलरफुल मेकओवर दे दिया।
विज्ञापन
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
3 of 10
खबरों की माने तो, अपनी फिल्म में अक्षय कुमार इस गांव को ओल्ड लुक में देखना चाहते थे। जब अक्षय और उनकी टीम ने देखा कि मालोमाल गांव के घर अच्छे नहीं दिखाई दे रहे हैं, तो उन्होंने पूरे गांव को रंगवाने का फैसला किया।
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
4 of 10
इसके बाद गांव के घरों और गलियों को लाल, केसरिया और पीले जैसे चमकीले रंगों से रंग दिया गया, ताकि गांव का पुराना लुक वापस आ सके।
विज्ञापन
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
5 of 10
कहा जा रहा है कि जिस तरह से गांव वालों ने प्रोडक्शन टीम को सुविधाएं दी, उसकी एवज में वो भी उन्हें कुछ देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने गांव को वालों को ये गिफ्ट दिया।
विज्ञापन
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
6 of 10
मजेदार बात ये है कि जब अक्षय और उनकी टीम ने गांव को रंगवाया तो उन्हें बेहद खुशी हुई और उन्होंने पूरी टीम को जायकेदार खाना भी खिलाया।
विज्ञापन
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
7 of 10
तस्वीरों में देखिए, 'गांव के मकानों को लाल, केसरिया, पीले जैसे चमकीले रंगों से रंग दिया गया, ताकि पुराना लुक आ सके।
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
8 of 10
गांव के हर घर को चमकीले रंगों से इस तरह रंगवा दिया है कि मानो इस गांव में कोई बड़ा उत्सव होने जा रहा हो। अब करीब एक दो वर्ष तक गांव के लोगों को अपने घरों को रंग रोगन करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
9 of 10
यहां ये बात गौर करने लायक है कि इस साल जनवरी में सलमान खान ने भी सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग के दौरान 'करजत' गांव को पूरा रंगवा दिया था।
सलमान के नक्शेकदम पर अक्षय, मुंबई तक गूंजा ये गांव
10 of 10
गौरतलब है कि अक्षय की घोषित फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग` फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे और यह अक्षय कुमार एवं अश्विनी यारदी की कंपनी ग्रेजिंग गोट पिक्चर्स के बैनर तले बनेगी। फिल्म में अक्षय के साथ लारा दत्ता और एमी जेक्शन भी काम कर रहे हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।