(रिटा.) कर्नल पृथीपाल सिंह गिल।
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ प्रशासन ने उन्हें एक नोटिस भेजकर कहा कि यदि उन्होंने अपने घर पर सोलर प्लांट नहीं लगाया तो उनके प्लॉट को रिज्यूम कर लिया जाएगा। इस नोटिस के खिलाफ वे हाईकोर्ट चले गए और यूटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हालांकि, अभी यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उनके बेटे अजय पाल सिंह ने बताया कि पहले चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कहा गया कि सोलर हीटर लगवाओ। जब उसे लगाया तो अब सोलर प्लांट लगाने को कह रहे हैं।
वे देश के इकलौते शख्स हैं, जिन्होंने तीनों सेना में काम करने के साथ पैरामिलिट्री फोर्स में भी अपनी सेवाएं दी हैं। वे बहुत ही बहादुर और जिंदादिल व्यक्ति हैं। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसे बहुत कम शख्स देखे हैं। - लेफ्टिनेंट जनरल (रिटा.) केजे सिंह, पूर्व कमांडिंग ऑफिसर पश्चिमी कमान।