फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइट जंप कर कार भगाई, लेडी पुलिस के उपर चढ़ाई

Fri, 22 Jan 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर के बीएमसी चौक में रेड लाइट जंप कर भागी रही कार को रोकना महिला ट्रैफिक पुलिस पर भारी पड़ गया। चालक ने कार दो महिला पुलिस मुलाजिमों के ऊपर ही चढ़ा दी।
विज्ञापन

रेड लाइट जंप कर कार भगाई, लेडी पुलिस के उपर चढ़ाई

2 of 5
हादसा, जालंधर में हुआ। एक महिला मुलाजिम साइड में होने से बच गई, जबकि दूसरी मुलाजिम को गाड़ी घसीटती ले गई। हादसे में महिला मुलाजिम की टांग टूट गई। लोगों ने कार चालक को काबू कर लिया। कार को ड्राइवर चला रहा था, जबकि मालिक पीछे बैठा था।

विज्ञापन

रेड लाइट जंप कर कार भगाई, लेडी पुलिस के उपर चढ़ाई

3 of 5
घायल रमनदीप कौर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। यह नाका एएसआई जसवीर सिंह की अगुवाई में लगा था। मनदीप कौर की दाईं टांग और कूल्हे की हड्डी टूट गई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर ड्राइवर राजवीर सिंह को अरेस्ट कर लिया है।

रेड लाइट जंप कर कार भगाई, लेडी पुलिस के उपर चढ़ाई

4 of 5
साथ में तैनात कांस्टेबल बलजीत कौर ने बताया कि वह रमनदीप कौर के साथ ड्यूटी पर थी। रमनदीप ने ड्राइवर को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने कार रोकने की बजाय उसको टक्कर मार दी। वह जब तक दौड़ कर वहां पहुंची तो देखा रमनदीप कार के बीच फंस चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेड लाइट जंप कर कार भगाई, लेडी पुलिस के उपर चढ़ाई

5 of 5
हवलदार गुरमीत सिंह की मदद से रमनदीप को कार के नीचे से निकाला और अस्पताल ले गए। एडीसीपी ने अस्पताल पहुंच कर रमनदीप कौर से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने कहा कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजवीर भट्टी गांव बडाला के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें