आपने ऐसा हादसा इससे पहले कहीं देखा न होगा। कैंटर और बस की आमने सामने की टक्कर हो गई, दोनों गाड़ियों की हालत टुकड़ों में बंट जाने के बाद ऐसी हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
bus accident
ये हादसा जिसने भी देखा, वो शायद इसे कभी भी न भूला पाएगा। ये हादसा पंजाब के बठिंडा में हुआ है। रविवार सुबह बठिंडा से हिमाचल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस और कैंटर के बीच हुई टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
bus accident
हादसे में 25 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि कैंटर और बस के परखचे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक पीआरटीसी की धार्मिक यात्रा के लिए लगाई बस बठिंडा से हिमाचल की शक्तिपीठ चिंतपूर्णी के लिए रवाना हुई थी।
4 of 7
bus accident
सुबह करीब 6.30 बजे रामपुरा नजदीक गांव जेठूके में यह बस और बरनाला से बठिंडा आ रहे कैंटर के साथ टकरा गई।
विज्ञापन
5 of 7
bus accident
टक्कर इतनी भयानक थी की कैंटर का अगला हिस्सा अलग हो गया और इसमें सवार चालक की पल में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
6 of 7
bus accident
हादसा कितना खतरनाक और भयावह रहा, ये तस्वीरें बयां कर रहीं हैं। इस हादसे में बस और कैंटर के दोनों चालकों और 2 अन्य की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में 25 लोग भी घायल भी घायल हुए है जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। घायलों को बरनाला और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।