फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरजा की ज़िंदगी का सबसे कड़वा सच, पति ने छोड़ा साथ तो करना पड़ा ये काम

Mon, 22 May 2017 09:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
neerja
23 साल की एयरहोस्टेस जिसके कई सपने थे, लेकिन सैकड़ों लोगों के लिए वो मौत से भी नहीं भागी। न सपनों को जीने के लिए उसकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। नीरजा की ज़िंदगी का अनकहा सच ये भी है।
विज्ञापन

2 of 10
neerja
नीरजा के पिता हरीश भनोट के मुताबिक, मार्च 1985 में नीरजा ने एक बिजनेसमैन से अरेंज मैरिज की। शादी के पहले बात हो गई थी कि इसमें दहेज नहीं दिया जाएगा। लेकिन बाद में उन्हें इसके लिए ताने मिलने लगे। ससुराल वाले कहते थे कि एक गरीब आदमी भी अपनी बेटी के लिए कुछ देता है। 
 
विज्ञापन

3 of 10
neerja
शादी के बाद नीरजा पति के साथ गल्फ चली गईं। लेकिन दो महीने में ही रिश्ते में खटास आ गई। वहां उन्हें खाने और पैसों की तंगी से जूझना पड़ा, जिस वजह से दो महीने में उनका 5 किलो वजन कम हो गया। इतना ही नहीं, नीरजा को फोन करने के लिए भी पति से पैसे मांगने पड़ते थे।
 

4 of 10
neerja
नीरजा भनोट ने 1968 में हाई जैक हुए प्लेन से 360 यात्रियों की जान बचाई थी। इस साहसी कार्य के बाद वे दुनिया में 'द हिरोईन ऑफ द हाई जैक' के नाम से जानी जाने लगीं। उनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं कि वह फ्लाइट अटेंडेंट से पहले एक सक्सेसफुल मॉडल थीं। उन्हाेंने कई TV और प्रिंट ऐड भी किए थे।
विज्ञापन

5 of 10
नीरजा
1985 में नीरजा की शादी हुई, लेकिन दहेज के दबाव के कारण उनके रिश्तों में खटास आ गई। वे शादी के दो महीने बाद ही मुम्बई लौट आई थीं।
 
विज्ञापन

6 of 10
neerja
 1986 में मॉडल के रूप में उन्होंने कई TV और प्रिंट ऐड करना शुरू कर दिए थे। उन्होंने बिनाका टूथपेस्ट, गोदरेज आदि के लिए एड किए।
विज्ञापन

7 of 10
neerja
विज्ञापन में काम करने के बाद नीरजा ने Pan American World Airways में  Flight Attendant की जॉब के लिए आवेदन किया और उनका चयन हो गया ।

8 of 10
neerja
Pan Am एयरलाइंस ज्वाइन करने के बाद नीरजा इस बात की ट्रेनिंग कर रही थी कि हाई जैक के दौरान क्या करना चाहिए? तब उनकी मां ने कहा था अगर ऐसा कुछ हो तो तुम भाग जाना। नीरजा ने जवाब दिया- मम्मी तुम्हारी जैसी मां होगी तो देश का क्या होगा? मर जाऊंगी लेकिन भागुंगी नहीं।

 

9 of 10
neerja
नीरजा को बचपन से ही प्लेन में बैठने और आकाश में उड़ने की इच्छा थी।  नीरजा का जन्म 7 सितंबर 1964 को चंडीगढ़ में हुआ था। नीरजा के जन्मदिन से ठीक पहले 5 सितंबर 1986 को मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही पैन एम फ्लाइट 73 को पाकिस्तान में हाइजैक कर लिया गया। विमान हाइजैक फलस्तीन के अबू निदाल सगंठन के चार आतंकवादियों ने किया था। इस हाइजैक का मकसद विमान को इजरायल डिफेंस मिनिस्ट्री के ऑफिस पर गिराना था। विमान में वक्त 380 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

10 of 10
5 सितंबर को हाईजेक हुआ प्लेन और नीरजा भनोट
घटना के 17 घंटे बाद भी जब पाकिस्तानी सरकार से कोई जवाब नहीं मिला तो आतंकियों ने यात्रियों को मारना शुरू कर दिया। उन्होंने एक-एक कर कुल 20 लोगों को मार डाला। तीन मासूम बच्चों की मदद करते समय आतंकवादियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। जो उनके पेट, कंधे, गले और हाथ में जाकर लगी। जिससे उनकी मौत हो गई। 5 सितंबर 1986 का दिन उनके लिए इस दुनिया का आखिरी दिन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें